1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. EXCLUSIVE: नवाब मलिक ने कहा- बुधवार को ट्विटर पर समीर वानखेड़े का निकाहनामा डालूंगा

EXCLUSIVE: नवाब मलिक ने कहा- बुधवार को ट्विटर पर समीर वानखेड़े का निकाहनामा डालूंगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2021 11:14 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 07:14 am IST

इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि मेरे पास सभी विश्वसनीय दस्तावेज हैं जो यह साबित करते हैं कि समीर वानखेड़े का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।

Nawab Malik, Nawab Malik Sameer Wankhede, Nawab Malik Sameer Wankhede Nikahnama- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने पिछले कुछ दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है। मंगलवार को उन्होंने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि समीर वानखेड़े जन्म से एक मुसलमान हैं और उन्होंने अपनी जाली पहचान बनाकर अनुसूचित जाति वर्ग के तहत नौकरी पाई। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि वानखेड़े ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाई है। मलिक ने कहा कि अगर उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाए हैं तो समीर वानखेड़े के पिता को उनका जन्म प्रमाणपत्र दिखाना चाहिए।

‘समीर वानखेड़े का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था’

इंडिया टीवी से बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि मेरे पास सभी विश्वसनीय दस्तावेज हैं जो यह साबित करते हैं कि समीर वानखेड़े का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी जाली पहचान बनाई और अनुसूचित जाति वर्ग के तहत नौकरी पाई। उन्होंने कहा कि इस तरह समीर वानखेड़े ने अनुसूचित जाति के एक योग्य व्यक्ति के नौकरी के अवसर को छीन लिया। नवाब मलिक ने कहा कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और वह बुधवार को समीर वानखेड़े की पहली शादी का निकाहनामा भी ट्विटर पर पोस्ट करेंगे।

देखें: इंडिया टीवी से महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की खास बातचीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।