1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. India's Got Latent: रणवीर अल्लाहाबादिया को पुलिस ने भेजा दूसरा समन, कहा- बयान दर्ज कराने के लिए थाने में हों उपस्थित

India's Got Latent: रणवीर अल्लाहाबादिया को पुलिस ने भेजा दूसरा समन, कहा- बयान दर्ज कराने के लिए थाने में हों उपस्थित

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Feb 13, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 05:28 pm IST

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया को खार पुलिस ने दूसरी बार समन भेजा है। रणवीर अल्लाहाबादिया ने खार पुलिस से निवेदन किया कि उनके बयान को उनके घर पर ही रिकॉर्ड किया जाए, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया है।

Indias Got Latent mumbai Police sent second summons to Ranveer Allahabadia asked him to appear at th- India TV Hindi
रणवीर अल्लाहाबादिया को पुलिस ने भेजा दूसरा समन Image Source : FILE PHOTO

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में भद्दी टिप्पणी मामले पर रोज नई जानकारियां सामने आ रही है। इस मामले में रणवीर अल्लाहाबादिया ने खार पुलिस ने निवेदन किया है कि उनका बयान उनके निवास पर ही रिकॉर्ड किया जाए। मुंबई पुलिस ने उनके निवेदन को ठुकराते हुए कहा है कि उन्हें खार पुलिस थाने में उपस्थित होना होगा। बता दें कि रणवीर अल्लाहाबादिया को खार पुलिस द्वारा दूसरा समन भेजा गया है, जिसके जवाब में उन्होंने अपने बयान को घर पर ही दर्ज करने को लेकर निवेदन किया था। बता दें कि इसी मामले में दूसरे आरोपी समय रैना को भी दूसरा समन भेजा जा चुका है। ऐसे में समय रैना को 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

समय रैना को पुलिस के सामने पेश होना का नोटिस

एक तरफ रणवीर अल्लाहाबादियों को दूसरी बार समन भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि रैना अमेरिका में हैं और उन्होंने जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस रैना के यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" पर सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ इलाहाबादिया की टिप्पणी के संबंध में अलग-अलग जांच कर रही है। 

17 फरवरी से पहले बयान कराना होगा दर्ज

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने रैना को 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज करने के लिए कहा है जबकि साइबर प्रकोष्ठ ने उन्हें 18 फरवरी को तलब किया है। इलाहाबादिया और कुछ अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई में मौजूद असम पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले टीम बुधवार को यहां खार थाने पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने रियलिटी शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्व मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और "इंडियाज गॉट लैटेंट" की मेजबानी करने वाले हास्य कलाकार रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है। 

(इनपुट- भाषा के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।