1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. छत्रपति शिवाजी महाराज मूर्ति मामले में जयदीप आप्टे गिरफ्तार, दो हफ्ते बाद पुलिस को मिली सफलता

छत्रपति शिवाजी महाराज मूर्ति मामले में जयदीप आप्टे गिरफ्तार, दो हफ्ते बाद पुलिस को मिली सफलता

 Published : Sep 04, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 06:28 am IST

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने को लेकर विपक्ष के नेताओं ने एकनाथ शिंदे सरकार को निशाने पर लिया हुआ है। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पिछले दिनों गिर गई थी। छत्रपति शिवाजी का पुतला बनाने वाले को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयदीप आप्टे को कल्याण से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो हफ्ते बाद जयदीप आप्टे पुलिस के हाथ लगा है।

अपने परिवार से मिलने आया था आप्टे

जयदीप आप्टे कल्याण में अपने परिवार से मिलने आया था। उसी वक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालवण में छत्रपती शिवाजी महाराज का पुतला गिरने के मामले में पुलिस जयदीप आप्टे को खोज रही थी। जयदीप आप्टे की तलाश के लिए पुलिस ने सात टीमें सर्च ऑपरेशन में लगाई हुई थी। वहीं, अब आप्टे पुलिस की गिरफ्त में है।

एक आरोपी पहले हुआ था गिरफ्तार

वहीं, इस मामले का एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट आरोपी चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस कोल्हापुर के शिवाजी पेठ स्थित चेतन पाटिल के घर गई। उससे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

विपक्ष के निशाने पर महाराष्ट्र सरकार

बता दें कि इस घटना के बाद से विपक्ष के नेता लगातार महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले दिनों कोल्हापुर जिले के कागल में एक समारोह को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही समुद्र के सामरिक महत्व को रेखांकित किया था और सिंधुदुर्ग तथा अन्य समुद्री किलों का निर्माण कराया था। यह देखना चौंकाने वाला था कि कुछ महीने पहले ही बनी प्रतिमा ढह गई जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

गेटवे ऑफ इंडिया की प्रतिमा आज भी वैसे ही खड़ी- पवार

पवार ने कहा था कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा है, जिसे राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने साठ साल पहले स्थापित किया था। वह प्रतिमा आज भी मजबूती से खड़ी है।

कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।