1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: महाराष्ट्र में गधे ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, मारकर शख्स को पैरों से दबाया

VIDEO: महाराष्ट्र में गधे ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, मारकर शख्स को पैरों से दबाया

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 08, 2023 11:27 am IST,  Updated : Jul 08, 2023 11:27 am IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सड़क से गुजर रहे एक बुजुर्ग शख्स पर गधे ने अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि गधे ने हमले के बाद भी शख्स को छोड़ा नहीं बल्कि उसको अपने पैरों से दबा लिया।

Kolhapur Donkey attack- India TV Hindi
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गधे ने किया जानलेवा हमला Image Source : CCTV VIDEO

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गधे ने एक बुजुर्ग शख्स पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि गधा आमतौर पर शांत स्वभाव का जानवर है। लेकिन कोल्हापुर से जो वीडियो आया है उसमें एख गधा एक शख्स पर अचानक से आकर हमला करता है और उसे काफी देर तक मारता रहता है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

लाख कोशिशों के बाद गधे ने बुजुर्ग को छोड़ा

कोल्हापुर से जो वीडियो आया है वह घटना कल यानी 7 जुलाई सुबह 11 बजे की है। इसमें दिख रहा है कि सड़क से एक बुजुर्ग गुजर रहा है और वहीं किनारे पर एक गधा खड़ा हुआ है। लेकिन तभी अचानक से गधा तेजी से शख्स की ओर भागता है और उसपर पूरी जोर से हमला करता है। हैरानी की बात तो ये है कि गधा ना सिर्फ बुजुर्ग को मारता है बल्कि उसे नीचे गिराकर उसे पैरों के नीचे दबा लेता है। ये घटना देख सड़क से गुजर रहे राहगीर शख्स को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकाम रहते हैं। इसके बाद एक शख्स गधे पर पत्थर से वार करकता है लेकिन तब भी वह शख्स को दबाए रखता है। कुछ और लोग इतनी देर में गधे को फिर डंडे से मारते हैं तब भी वह बुजुर्ग शख्स पर काफी देर तक हमला करता रहता है। 

3 दिनों में गधे का दूसरा हमला आया सामने
बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों में गधे द्वारा लोगों पर हमले की यह दूसरी घटना सामने आई है। यह घटना कोल्हापुर के गांधीनगर की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों मे दहशत का माहौल है। बता दें कि इससे पहले इसी इलाके में कुत्तों के हमलों में 13 लोग घायल हुए थे। यहां लगातार जानवरों द्वारा हो रहे ऐसे हमलों की शिकायत प्रशासन से करने के बाद भी कोई कर्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें-

इस देश की आबादी सिर्फ 70 लाख और भाषाएं 850, हैरान कर देंगे ये आंकड़े

DRDO के वैज्ञानिक ने पाकिस्तान को दी भारतीय मिसाइलों की खुफिया जानकारी, सामने आई चैट; महाराष्ट्र ATS की चार्जशीट में बड़ा खुलासा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।