1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: "मंत्री बनने के इच्छुक अवसर खोने से दुखी, अब उस सूट-बूट का क्या किया जाए", महाराष्ट्र की घटना पर नितिन गडकरी का व्यंग्य

VIDEO: "मंत्री बनने के इच्छुक अवसर खोने से दुखी, अब उस सूट-बूट का क्या किया जाए", महाराष्ट्र की घटना पर नितिन गडकरी का व्यंग्य

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 07, 2023 09:07 am IST,  Updated : Jul 07, 2023 10:30 am IST

नितिन गडकरी ने कहा कि अपना देश और यह समाज दुखी आत्माओं का महासागर है। यह सब इच्छुक पहले सूट-बूट बनवाकर तैयार थे, अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे थे। अब सूट वैसे ही रह गया, उनकी समस्या है कि सूट का क्या किया जाए।

nitin gadkari- India TV Hindi
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूकंप के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली बार एक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नितिन गडकरी ने कहा कि अपने देश के लोग दुख के महासागर में डूबे हुए हैं। विधायक नहीं बनने से नगरसेवक दुखी है, मंत्री नहीं बनने से विधायक दुखी हैं, अच्छा विभाग नहीं मिलने से मंत्री दुखी नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जो है उसी में संतोष मान लेना बेहतर होता है। 

"...अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे थे"

नितिन गडकरी ने कहा कि अपना देश और यह समाज दुखी आत्माओं का महासागर है। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के इच्छुक अब अवसर खो जाने से दुखी हैं। यह सब इच्छुक पहले सूट-बूट बनवाकर तैयार थे, अपना नंबर लगने का इंतजार कर रहे थे। अब सूट वैसे ही रह गया, उनकी समस्या है कि सूट का क्या किया जाए। किसी सभागृह की तरह मंत्रिमंडल की क्षमता भी नहीं बढ़ सकती। यह बयान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कल नागपुर में राष्ट्रसंत टुकड़ोंजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय शिक्षण मंच की ओर से आयोजित गुरु वंदना कार्यक्रम में दिया।

"मंत्री बनने के इच्छुक अब सूट का क्या करेंगे"
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि मंत्री पद पाने के इच्छुक अवसर खो जाने से बेहद दुखी हो गए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की क्षमता भी नहीं बढ़ाई जा सकती है। सभी इच्छुक ने पहले ही सूट-बूट बनाकर तैयार कर लिया था, लेकिन अब उनके सामने सवाल है कि इस सूट-बूट का क्या किया जाए।

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी में बड़ी टूट के बाद भतीजे अजित पवार ने अपने साथ 33 विधायकों के समर्थन के दम पर एनडीए से हाथ मिला लिया और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बन गए। तभी से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल मचा हुआ है।  

ये भी पढ़ें-

सीधी: पेशाब कांड के पीड़ित को शिवराज सरकार ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद, घर बनाने के लिए 1.5 लाख अलग से मिले

MP: कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल में टीचर और चपरासी रात को करते हैं शराब-मुर्गा पार्टी, डीएम ने लिए एक्शन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।