1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस के नाम में जुड़ा 'डॉक्टर', जापान की इस यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

देवेंद्र फडणवीस के नाम में जुड़ा 'डॉक्टर', जापान की इस यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Dec 26, 2023 08:18 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 08:18 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कोयासान यूनिवर्सिटी ने बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और जल संरक्षण जैसे कई क्षेत्रो में क्रांतिकारी काम करने पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

Koyasan University, Devendra Fadnavis, Devendra Fadnavis News- India TV Hindi
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। Image Source : TWITTER.COM/DEV_FADNAVIS

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब ‘डॉक्टर देवेंद्र फडणवीस’ बन गए हैं। दरअसल, 1886 में स्थापित और सैकड़ों साल पुरानी परंपरा वाली कोयासान यूनिवर्सिटी ने देवेंद्र फडणवीस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है, जिसके बाद उनके नाम में ‘डॉक्टर’ जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान की कोयासान यूनिवर्सिटी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। फडणवीस को बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, महाराष्ट्र में सामाजिक समानता और जल संरक्षण जैसे कई क्षेत्रो में क्रांतिकारी काम करने पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

मुंबई यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ समारोह

फडणवीस को मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सैकड़ों गणान्य लोगों की उपस्थिति में यह उपाधि दी गई है। उन्होंने इस सम्मान को महाराष्ट्र की जनता को समर्पित किया है। बता दें कि कोयासान करीब 1200 साल पुराना एक बौद्ध मठ है जिसकी स्थापना कोबो दैशी ने की थी। उन्होंने बुद्ध धर्म के शिंगोन दर्शन की भी शुरुआत की थी। फडणवीस से अगस्त 2023 में जापान का दौरा किया था और वह कोयासान यूनिवर्सिटी भी गए थे। उसी सयम डीन सोएदा सैन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने की घोषणा की थी।

सियासत के दिग्गज खिलाड़ी हैं फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र की सियासत के दिग्गज खिलाड़ी के रूप में गिना जाता है। 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद मात्र 44 साल की उम्र में ही वह मुख्यमंत्री बन गए। 2019 के चुनावों में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन सियासी उलटफेर में वह मात्र 3 दिन के लिए मुख्यमंत्री बन पाए और बाद में बाजी उद्धव ठाकरे ने मार ली। आगे चलकर सूबे की सियासत ने कई और उलटफेर देखे और फिलहाल जून 2022 से शिवसेना नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं। बाद में अजित पवार दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार में शामिल हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।