1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान होते ही खुशी से झूम उठीं 'लाडली बहनें', निकल पड़ीं मुंबई की ओर

देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान होते ही खुशी से झूम उठीं 'लाडली बहनें', निकल पड़ीं मुंबई की ओर

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 04, 2024 08:12 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 08:12 pm IST

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नागपुर से सैकड़ों की संख्या में लोग रवाना हुए। महिलाएं 'देवा भाऊ तुम आगे बढ़ो' के उद्घोष के साथ मुंबई के लिए रवाना हुईं।

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नागपुर से रवाना हुईं महिलाएं- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नागपुर से रवाना हुईं महिलाएं

महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। देवेंद्र फडणवीस कल यानी 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए नागपुर से सैकड़ों की संख्या में लोग मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। कुछ लोग हवाई जहाज, तो कुछ ट्रेन और बसों से निकल रहे हैं। वहीं, सड़क मार्ग से भी बड़ी संख्या में लोग मुंबई पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं।

'देवा भाऊ तुम आगे बढ़ो' 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिलाएं 'देवा भाऊ तुम आगे बढ़ो' के उद्घोष के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गईं। इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की जीत के लिए कड़ी मेहनत की है और उनका यह समर्पण अब रंग लाया है।

इन महिलाओं का यह भी कहना है कि देवेंद्र फडणवीस ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 1500 रुपये की जो सौगात दी थी, उसे वे कभी नहीं भूल सकतीं। इन्हें विश्वास है कि फडणवीस के शासनकाल में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर ही हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

देवेंद्र फडणवीस होंगे CM

बता दें कि महाराष्ट्र को अगले मुख्यमंत्री के तौर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि फडणवीस ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। 5 दिसंबर को आजाद मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- 

जब लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को लंच करने से कर दिया मना- देखें VIDEO

बेटे ने ही मां, बाप और बहन सभी को मार डाला, फिर निकल गया मॉर्निंग वॉक पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।