1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लोन रिकवरी एजेंट को जिंदा जलाया, बोरे में बांधकर कार में डाला, फिर लगा दी आग; लातूर में रूह कंपा देने वाली वारदात

लोन रिकवरी एजेंट को जिंदा जलाया, बोरे में बांधकर कार में डाला, फिर लगा दी आग; लातूर में रूह कंपा देने वाली वारदात

 Published : Dec 15, 2025 11:56 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 11:56 am IST

मृतक गणेश चव्हाण एक फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता था। उसकी हत्या आखिर किस कारण से की गई, इसके पीछे आर्थिक लेन-देन, वसूली से जुड़ा विवाद या कोई अन्य आपराधिक साजिश है, इसे लेकर जांच की जा रही है।

मृतक की फाइल फोटो।- India TV Hindi
मृतक की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक अत्यंत दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर कार में ठूंस दिया गया और इसके बाद उसके जिंदा अवस्था में ही कार को आग लगा दी गई। इस भीषण आग में संबंधित व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई और शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 

फाइनेंस कंपनी में करता था वसूली का काम

दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के लातूर के औसा तालुका के वानवडा रोड पर रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गणेश चव्हाण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह एक फाइनेंस कंपनी में वसूली का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही औसा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

शव राख में तब्दील, DNA टेस्ट से हुई पहचान

शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। शव की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर ही पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और डीएनए जांच कर शव को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू की।

इस बीच घटनास्थल पर मिली जली हुई कार के आधार पर पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। संबंधित कार औसा टांडा क्षेत्र की होने की पुष्टि हुई है। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। इसी सिलसिले में पुलिस ने रात करीब 3.30 बजे औसा टांडा पहुंचकर पूछताछ की, जिससे मृतक की पहचान संभव हो सकी।

हत्या की वजह क्या?

यह हत्या आखिर किस कारण से की गई, इसके पीछे आर्थिक लेन-देन, वसूली से जुड़ा विवाद या कोई अन्य आपराधिक साजिश है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि यह वारदात बेहद योजनाबद्ध और क्रूर तरीके से अंजाम दी गई है। इस मामले की आगे की जांच औसा पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित किए जाने की संभावना है। इस भयावह घटना से औसा तालुका में दहशत का माहौल है और नागरिकों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है।

(रिपोर्ट- आसिफ पटेल)

यह भी पढ़ें-

30 करोड़ की जमीन के लिए खूनी गैंगवार, 50 लाख की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश; पुलिस का बड़ा खुलासा

बॉयफ्रेंड के घर रह रही युवती की मौत, प्राइवेट पार्ट में मिले कपड़े के टुकड़े, 6 महीने पहले पति को छोड़कर भागी थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।