औरंगाबाद: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सोमवार की देर रात शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए दो परिवारों के सदस्यों समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि संजयनगर और मुकुंदवाड़ी क्षेत्रों के निकट रात लगभग 11 बजे यह जश्न मनाया गया। जिले में ये दोनों क्षेत्र, वायरस की दृष्टि से ‘हॉटस्पॉट’ हैं। पुंडलिक नगर पुलिस थाने के प्रभारी घनश्याम सोनवणे ने कहा, ‘‘हमने आईपीसी की धाराओं और महामारी रोग अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है। सभी 12 लोगों को चेतावनी दी गई और रिहा कर दिया गया।’’
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- लॉकडाउन: शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लॉकडाउन: शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सोमवार की देर रात शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए दो परिवारों के सदस्यों समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement