1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर कम हुए इस नेता के तेवर, मुंबई सीट को लेकर दिखा रहीं थी आंख

महाराष्ट्र: कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर कम हुए इस नेता के तेवर, मुंबई सीट को लेकर दिखा रहीं थी आंख

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 11, 2024 05:50 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 05:50 pm IST

महाराष्ट्र कांग्रेस की नेता वर्षा गायकवाड़ पर कांग्रेस हाईकमान ने सख्ती दिखाई है, जिसके बाद कांग्रेस नेता के तेवर कम हो गए हैं।

Varsha Gaikwad - India TV Hindi
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों कई बदलाव नजर आए, साथ ही कई नेताओं की अपनी पार्टी से नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थामा तो कुछ अभी भी कांग्रेस को आंख दिखा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने अपने नेता वर्षा गायकवाड़ पर लगाम कस दिया है, जिसके बाद से उनके तेवर नरम पड़ गए हैं। बता दें कि वर्षा गायकवाड़ मुंबई सीट से लड़ना चाहती थीं, पर एमवीए के तहत ये सीट शिवसेना(UBT) के हिस्से में चली गई।

करेंगी शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार का प्रचार

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद वर्षा गायकवाड़ के तेवर नरम हुए हैं। वे दक्षिण मध्य मुंबई सीट से शिवसेना(UBT) के उम्मीदवार अनिल देसाई का प्रचार करने के लिए राजी हो गईं है। इससे पहले वर्षा गायकवाड़ अपनी जिद पर अड़ी हुई थीं कि ये सीट उन्हें मिलनी चाहिए थी, पर कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद वो अब मुंबई कांग्रेस अब शिवसेना(UBT) के प्रचार में शामिल होंगी। इसका उन्होंने ऐलान भी किया है।

'राहुल शेवाले की सारी जानकारी मेरे पास'

इधर कांग्रेस के सपोर्ट के ऐलान पर शिवसेना(UBT) उम्मीदवार अनिल देसाई ने खुशी जताई है। शिवसेना(UBT) उम्मीदवार अनिल देसाई ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के शीर्ष नेताओं ने तय किया की ये सीट शिवसेना(UBT) को मिलेगी और अब कांग्रेस ने भी इस बात को कबूल कर लिया है, ये बहुत अच्छी बात है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। नेताओं के दिल मिल गए है तो जमीन पर कार्यकर्ताओं के भी दिल मिल जाएंगे। एकदूसरे के वोट ट्रांसफर होंगे। इसके अलावा उन्होंने महायुति के उम्मीदवार राहुल शेवाले को लेकर कहा कि मेरे खिलाफ जो चुनाव लड़ रहें है, राहुल शेवाले को टिकट हमने ही दिया था, उनकी सारी जानकारी मेरे पास है।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए महायुति ने बनाई मंत्रियों की विशेष कमेटी, जानें किन-किन को मिली जगह

महाराष्ट्र: MVA को लग सकता है करारा झटका, इस पूर्व सीएम का पोता छोड़ सकता है साथ!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।