1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अकोला में देखा जा रहा त्रिकोणीय मुकाबला, क्या बीजेपी का कब्जा रहेगा बरकरार या फिर बदलेगा रिवाज

अकोला में देखा जा रहा त्रिकोणीय मुकाबला, क्या बीजेपी का कब्जा रहेगा बरकरार या फिर बदलेगा रिवाज

 Published : Apr 25, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 12:58 pm IST

Akola Lok Sabha Election 2024: अकोला में लोकसभा चुनाव इस बार दिलचस्प हो गया है। बीजेपी अनुप संजय धोत्रे, कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रकाश यशवंत अंबेडकर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

अकोला लोकसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
अकोला लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

अकोला लोकसभा चुनाव 2024:  महाराष्ट्र के अकोला में 26 अप्रैल शुक्रवार को वोटिंग होगी। चुनाव अभियान बुधवार शाम को ही खत्म हो गया। आज उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। अकोला में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुप संजय धोत्रे, कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रकाश यशवंत अंबेडकर के बीच है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

वीबीए ने प्रकाश यशवन्त अम्बेडकर को मैदान में उतारा

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने इस निर्वाचन क्षेत्र में अपने पार्टी अध्यक्ष प्रकाश यशवंत अंबेडकर को मैदान में उतारा है। बालासाहेब अम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय वह राजनीतिज्ञ, लेखक और वकील हैं। उन्होंने संसद के दोनों सदनों में कार्य किया है। वह डॉ बीआर अंबेडकर के पोते हैं। वह भारत की 12वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य थे और दो बार महाराष्ट्र के अकोला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। 

2019 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ?

2019 के आम विधानसभा चुनाव में अकोला में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2019 में 59.98% मतदान हुआ। भाजपा उम्मीदवार धोत्रे संजय शामराव ने 2019 के आम चुनाव में 5,54,444 वोट हासिल करते हुए 2,75,596 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। धोत्रे संजय शामराव ने वीबीए के प्रकाश यशवंत अंबेडकर को हराया, जिन्हें 2,78,848 वोट मिले।

क्यों कड़ा होगा मुकाबला

अकोला सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार अभय काशीनाथ पाटिल हैं तो एनडीए की तरफ से बीजेपी के अनुप संजय धोत्रे चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को शरद पवार गुट वाली एनसीपी, उद्धव ठाकुरे गुट की शिवसेना का समर्थन प्राप्त है। जबकि बीजेपी उम्मीदवार को अजीत पवार गुट की एनसीपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का समर्थन हासिल है। जबकि वीबीए के प्रकाश यशवंत अंबेडकर अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट मौजूदा समय में बीजेपी के पास है जबकि प्रकाश यशवंत अंबेडकर यहां से पहले सांसद रह चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।