1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. MVA में गतिरोध के बीच टिकट बंटवारे पर खींचतान, इन लोगों को मिल सकता है टिकट

MVA में गतिरोध के बीच टिकट बंटवारे पर खींचतान, इन लोगों को मिल सकता है टिकट

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 23, 2024 04:23 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 04:23 pm IST

पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हैं। इस बीच महाराष्ट्र में अभी भी टिकट को लेकर खींचतान जारी है। ऐसे में किस दल की क्या रणनीति है, ये यहां समझें...

MVA में गतिरोध के बीच टिकट बंटवारे पर खींचतान।- India TV Hindi
MVA में गतिरोध के बीच टिकट बंटवारे पर खींचतान। Image Source : ANI (FILE)

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर एमवीए में सांगली सीट पर शिवसेना (UBT) और कांग्रेस भिवंडी सीट पर एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इसके अलावा मुंबई दक्षिण मध्य सीट पर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) में गतिरोध कायम है। सांगली सीट पर उद्धव ठाकरे ने रेसलर चन्द्रहार पाटिल के नाम की घोषणा की और सांगली में जाकर सभा भी की, जिसके बाद कांग्रेस में नाराजगी है। वहीं दक्षिण मध्य मुंबई सीट पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ दावा कर रही हैं, जबकि उद्धव शिवसेना ने अनिल देसाई को उम्मीदवार के तौर पर फाइनल किया है। कांग्रेस के अड़ियल रवैये से शिवसेना और एनसीपी (SP) नाराज हैं। 

शिवसेना (UBT) के संभावित उम्मीदवार-

सूत्रों के हवाले से लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना UBT ने अपने उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिए हैं। उद्धव ठाकरे लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन सीटो पर अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। ये नाम इस प्रकार हैं-

  • तेजस्वी घोसालकर - उत्तर मुंबई (जिनके पति आभिजीत घोसालकर की हाल ही में गोली मार हत्या कि थी) 
  • संजय दीना पाटील -  उत्तर पूर्व मु़बई
  • अरविंद सावंत - दक्षिण मुंबई
  • अनिल देसाई - दक्षिण मध्य मुंबई
  • अमोल कीर्तिकर - उत्तर पश्चिम मुंबई
  • चंद्रकांत खैरे - आम्बादास दानवे - छत्रपती संभाजी नगर
  • नरेंद्र खेडकर - बुलढाणा
  • संजय देशमुख - यवतमाल
  • ओमराजे निंबालकर - उस्मानाबाद
  • संजय उर्फ बंदु जाधव - परभणी
  • विजय करंजकर - नाशिक
  • राजन विचारे - ठाणे
  • अनंत गिते - रायगड
  • नागेश अष्टीकर - हिंगोली
  • विनायक राऊत - रत्नागिरी - सिंधुदुर्ग
  • चंद्रहास पाटील - सांगली
  • संजोग वाघेरे - मावल
  • भाउसाहब वाघचौरे - शिरड़ी
  • ललिता पाटिल - जलगांव
  • कल्याण/डोंबिवली - केदार दीघे (आनंद दीघे के भतीजे)
  • पालघर - भारती कामड़ी
  • हथकनंगले की सीट स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी के राजु शेट्टी के लिए समर्थन रहेगा

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार-

सूत्रों के मुताबिक़ महाराष्ट्र में 48 सीटो में से कांग्रेस कम से कम 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कई सीटों पर कांग्रेस ने नाम तय कर लिये हैं। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की पहली लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं- 

  • अमरावती - बलवंत वानखेडे (घोषित)
  • नागपूर - विकास ठाकरे
  • गढ़चिरोली - नामदेव किरसान
  • चन्द्रपुर - विजय वडेट्टिवार/प्रतिभा धानोरकर
  • रामटेक - रश्मी बर्वे/नितिन राऊत या उनके बेटे कुणाल राउत
  • भंडारा गोंदिया - नाना पटोलें
  • अकोला - अभय पाटिल/प्रकाश अम्बेडकर
  • सोलापूर - प्रणिती शिंदे (सुशील कुमार शिंदे की बेटी) (घोषित)
  • कोल्हापूर - शाहू छत्रपती (शिवाजी महाराज के वंशज) (घोषित)
  • पुणे - रवींद्र धंगेकर (घोषित)
  • नांदेड - वसंतराव चव्हाण (घोषित)
  • लातूर - डॉ. शिवाजीराव कलगे (घोषित)
  • सांगली - विशाल पाटिल
  • भिवण्डी - दयानंद चोरघे
  • नन्दुरबार - गोवाल पाड़वी (पूर्व मंत्री के सी पाड़वी के बेटे) (घोषित)
  • मुंबई दक्षिण मध्य - वर्षा गायकवाड
  • मुंबई उत्तर मध्य - नाम तय नहीं (राज बब्बर या नसीम खान की चर्चा)
  • जालना - नाम तय नहीं
  • धुले - नाम तय नहीं 

इसमे 7 सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। ये सीटें सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, नंदुरबार, लातूर, नांदेड़ और अमरावती की हैं।

एनसीपी (शरद पवार) के संभावित उम्मीदवार-

वहीं एनसीपी (शरद पवार) की बात करें तो यहां भी कुछ सीटों पर जो नाम तय किए गए हैं, वो इस प्रकार से हैं-

  • बारामती - सुप्रिया सुले 
  • शीरूर - अमोल कोल्हें
  • सातारा - श्रीनिवास पाटिल
  • अहमदनगर - निलेश लंकें
  • रावेर - संतोष चौधरी/रवींद्र पाटिल/आर पाटिल

यह भी पढ़ें- 

पंजाब के सीएम भगवंत मान से EXCLUSIVE बातचीत, ED की कार्रवाई पर कही ये बात

यूपी में INDI गठबंधन को झटका, सपा से अलग हुई ये पार्टी; 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।