Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सामने आए कोविड-19 के 4,342 नए मामले, 55 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सामने आए कोविड-19 के 4,342 नए मामले, 55 और लोगों की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 02, 2021 10:10 pm IST, Updated : Sep 02, 2021 10:10 pm IST

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 441 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 205 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

Maharashtra reports 4,342 COVID-19 cases, 55 deaths- India TV Hindi
Image Source : PTI महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 55 लोगों की मौत हो गई और 4,342 नए मामले सामने आए।

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 55 लोगों की मौत हो गई और 4,342 नए मामले सामने आए, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 17 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,73,674 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,37,551 हो गई। राज्य में अब तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 62,81,985 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,607 रह गई है। 

महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। धुले, नंदुरबार, वर्धा और भंडारा जिलों के ग्रामीण हिस्सों और परभणी, भिवंडी, धुले और मालेगांव के नगर निगम क्षेत्रों में कोविड​​​​-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 833 नए मामले आए, इसके बाद पुणे के ग्रामीण क्षेत्र में 539 मामले आए।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 441 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 205 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया। मुंबई में नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 45 हजार 012 और मृतकों की कुल संख्या 15 हजार 984 हो गई है। 

मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 23 हजार 155 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 3 हजार 418 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में आज 37 हजार 163 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। यहां अब तक 93 लाख 20 हजार 656 नमूनों की टेस्ट की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement