1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'कांग्रेस और उद्धव की पार्टी में होगी बड़ी टूट', शिवसेना नेता राहुल शेवाले का दावा

'कांग्रेस और उद्धव की पार्टी में होगी बड़ी टूट', शिवसेना नेता राहुल शेवाले का दावा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 21, 2025 07:01 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 07:14 am IST

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी भूचाल के संकेत मिले हैं। शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने दावा किया है कि कांग्रेस और उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी टूट होने जा रही है।

कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी में फिर होगी टूट?- India TV Hindi
कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी में फिर होगी टूट? Image Source : PTI

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से भूचाल आने की संभावना जताई जा रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता राहुल शेवाले ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के 10 से 15 विधायक पाला बदलने वाले हैं और शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। राहुल शेवाले ने विधायकों के पाला बदलने की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। अगर राहुल शेवाले की बात सही साबित होती है तो महाराष्ट्र में विपक्ष की ताकत और कम हो सकती है।

बालासाहब की जयंती पर टूट का दावा

शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने सोमवार को दावा किया है कि आने वाले 23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की जयंती है। इसी दिन महाराष्ट्र में ‘बड़े राजनीतिक भूकंप की संभावना है। शेवाले ने कहा है- ‘‘23 जनवरी को एक बड़े राजनीतिक भूचाल की संभावना है, जहां कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) के 10 से 15 विधायक शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो जाएंगे।’’

इस कारण शुरू हुआ विवाद

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा था कि राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री शिंदे को हटाया जा सकता है। इसके साथ ही शिवसेना में एक नया ‘उदय’ देखने को मिल सकता है। इस पर जवाब देते हुए शेवाले ने कहा कि ये वो पार्टी हैं जो खुद विभाजित होने जा रही है, लेकिन विजय वडेट्टीवार और संजय राउत जैसे नेता शिवसेना में असंतोष के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं।

विपक्ष के पास कितने विधायक?

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के घटक कांग्रेस को 16, NCP (SP) को 9 और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। अगर इतनी बड़ी संख्या में विधायक पाला बदलते हैं तो इन पार्टियों के लिए और बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- महाविकास अघाड़ी को एक और झटका, बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी

सैफ अली खान पर हमला करने वाले की हकीकत ये है कि.... डिप्टी सीएम अजित पवार का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।