महाराष्ट्र के पुणे में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक खड़ी बस में 26 साल की युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी का नाम भी उजागर कर दिया है और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता जब सुबह बस पकड़ने का इंजतार कर रही थी तब उसके साथ ये दिल दहला देने वाली घटना हुई है।
पुलिस ने बताया पूरा मामला
पुणे पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक- "एक कामकाजी महिला अपने घर वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक शख्स आया और महिला से कहा कि आपके घर की बस कहीं और खड़ी कर दी गई है। वह महिला को खड़ी बस के पास ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है।
आरोपी की पहचान आई सामने
पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम दत्तात्रय रामदास गाडे बताया है। PTI ने पुलिस के मुताबिक जानकारी दी है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। स्वरगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और चेन छीनने के मामले दर्ज हैं।
आरोपी की तलाश जारी
पुणे पुलिस ने बताया है कि स में 26 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में स्वारगेट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
CM फडणवीस ने लिया संज्ञान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पुणे के स्वारगेट पर बस में बलात्कार की घटना पर पुणे कमिश्नर से बात की है। सीएम फडणवीस ने इस मामले में कड़ी कारवाई करने के आदेश दिये हैं। राज्य महिला आयोग की अद्यक्ष रूपाली चाकनकर ने भी घटना की गंभीरता देख पुलिस को मामले की उचित जांच कर के रिपोर्ट पेश करने कहा है।
शरद गुट के जयंत पाटिल और भाजपा नेता बावनकुले की मुलाकात से गरमाई सियासत, NCP नेता ने दी सफाई