1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: अमरावती में कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: अमरावती में कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 05:31 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 05:33 pm IST

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक के भी आगे के दो पहिए निकल गए। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

 Maharashtra 5 people of the same family died in Car and truck accident in Amravati- India TV Hindi
 Maharashtra 5 people of the same family died in Car and truck accident in Amravati Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया
  • हादसे में मारे गए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू की

अमरावतीः महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। नंदगांवपेठ-देवलगांव रिंग रोड पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक के भी आगे के दो पहिए निकल गए। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

चार लोगों की मौके पर ही हुई मौत

अंजनगांव सुरजी गांव का रहने वाला यह परिवार एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए वालगांव से होता हुआ नंदगांवपेठ जा रहा था। जैसे ही कार पोटे कॉलेज के पास पहुंची, तो उसके चालक ने एक दोपहिया वाहन से आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन उसी समय सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक बिजली के खंभे को तोड़कर सड़क के दूसरी ओर चला गया। 

कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे वाली जगह के पास काम कर रहे कुछ श्रमिक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और एक जीवित व्यक्ति को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। ट्रक चालक हादसे के बाद दुर्घटनास्थल से फरार हो गया।

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।