1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: मुंबई में जुहू बीच पर 5 लोग समुद्र में डूबे, 1 को रेस्क्यू किया गया, 4 अभी तक लापता

महाराष्ट्र: मुंबई में जुहू बीच पर 5 लोग समुद्र में डूबे, 1 को रेस्क्यू किया गया, 4 अभी तक लापता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 12, 2023 07:17 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 08:38 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई में 5 लोगों के समुद्र में डूबने की बात सामने आई है। 1 को रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं 4 लोग अभी तक लापता हैं।

Juhu Beach- India TV Hindi
जुहू बीच Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जुहू बीच पर 5 लोगों के समुद्र में डूबने की बात सामने आई है। इनमें से 1 को रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं 4 लोग अभी तक लापता हैं। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

ये घटना शाम करीब 5: 30 बजे की बताई जा रही है। मुंबई के जुहू बीच पर आज शाम घूमने गए 5 लोग अचानक समुद्र में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही लाइफ गार्ड और स्थानीय लोगों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं। लोगों की तलाश में फायर ब्रिगेड बीएमसी लाइफगार्ड की टीम लगातार अभियान चला रही है। 

इस घटना पर पीआरओ, भारतीय नौसेना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि खोज और बचाव अभियान के लिए नौसेना द्वारा शीघ्र ही एक सीकिंग हेलीकॉप्टर लॉन्च किया जा रहा है। डाइविंग टीमें स्टैंडबाय पर हैं लेकिन समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अभी तैनात नहीं की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: 

बेटे ने 10 रुपए मांगे तो पिता ने कर दी उसकी हत्या, महज 12 साल थी उम्र 

यूपी: कुख्यात माफिया खान मुबारक की मौत, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का रहा है शॉर्प शूटर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।