Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Assembly Election 2024: विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब रह गए आठवीं पास, चुनावी हलफनामे में भी झूठ

Maharashtra Assembly Election 2024: विधायक जी 2009 में 12वीं पास थे, अब रह गए आठवीं पास, चुनावी हलफनामे में भी झूठ

Reported By : Sachin Chaudhary Edited By : Shakti Singh Published : Nov 02, 2024 07:44 pm IST, Updated : Nov 02, 2024 09:05 pm IST

कांग्रेस के असलम शेख के शिक्षा घोटाले से पहले चुनावी हलफनामे के जरिए ही हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला सामने आया था। पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ी है।

Aslam Shaikh- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV असलम शेख

Maharashtra Assembly Election 2024:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता असलम शेख का शिक्षा घोटाला सामने आया है। असलम शेख ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को आठवीं पास बताया है, जबकि 2009 में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। बीजेपी ने असलम शेख के इस फर्जीवाड़े पर तंज कसा है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने कहा कि इस शिक्षा घोटाले से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक रहते हुए असलम शेख ने कितने घोटाले किए होंगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के असलम शेख के शिक्षा घोटाले से पहले झारखंड में झामुमो के हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला सामने आ चुका है। चुनावी हलफनामे के अनुसार पांच साल में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ी है। बीजेपी ने इस पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री को घेरा है।

बीजेपी ने पूछे सवाल

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिजिन्दर तीवाना ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि सोचो जरा जिस व्यक्ति ने अपनी शिक्षा के साथ इतना घोटाला किया है, उसने जनता के साथ और विधायक फंड के साथ क्या-क्या किया होगा। उन्होंने कहा "जो व्यक्ति शिक्षा के स्तर पर 12वीं पास से आठवीं पास पर आ गया वह मलाड के विकास के स्तर को कितना पीछे ले गया होगा यह भी सोचने वाली बात है। असलम भाई मलाड की जनता को लॉलीपॉप बांटते हैं, ये तो सबको पता था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को ही गोली दे दी।"

Aslam Shaikh Affidavit
Image Source : INDIA TVअसलम शेख का 2009 और 2024 का हलफनामा

हेमंत सोरेन का उम्र घोटाला क्या है?

हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। खास बात यह है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी। ऐसे में वह खुद दावा कर रहे हैं कि पिछले पांच साल में उनकी उम्र सात साल बढ़ गई है। इसी बात पर झारखंड में बवाल हो रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और इसी कार्यकाल में घोटाले के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके उम्र घोटाले पर विपक्षी दल मजे ले रहे हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement