1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय'- अमित शाह, सीएम पद को लेकर भी बड़ा खुलासा

'महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय'- अमित शाह, सीएम पद को लेकर भी बड़ा खुलासा

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 01, 2024 04:56 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 06:03 pm IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। अमित शाह ने बैठक में राज्य में फिर से भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है।

महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह।- India TV Hindi
महाराष्ट्र पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। Image Source : SOCIAL MEDIA

महराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। सभी दल अभी से ही चुनावी तैयारियों में लग चुके हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी महराष्ट्र पहुंचे और मुंबई में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और अन्य नेता भी उपस्थित थे। बैठक में अमित शाह ने दावा किया कि महाराष्ट्र में 'महायुति' की सरकार बनना तय है।

महायुति की सरकार बनेगी ये तय- अमित शाह

महाराष्ट्र बीजेपी की बैठक में अमित शाह ने कहा है कि 2024 में महायुति की सरकार बनेगी ये तय है। महायुति को रोकने की ताकत किसी पार्टी में नहीं है। अमित शाह ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के बाद कॉमन सिविल कोड लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की समस्याओं को हल करने  के लिए देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा

अमित शाह ने मुंबई पदाधिकरियों की बैठक में स्पष्ट किया कि महायुति सरकार में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। अमित शाह ने कार्यकर्ताओ को पूरे जोश से चुनाव में काम करने की सलाह दी। 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने से भाजपा की कम से कम 20 से 30 सीट का इजाफा हो सकता है। पार्टी में अन्य दलों से लोग आने पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उचित स्थान और सम्मान मिलेगा।

कब होंगे चुनाव?

महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। इसका ऐलान  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग की टीम महाराष्ट्र के दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 26 नवंबर तक करा लिए जाएंगे। आयोग ने विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अधिकारियों के साथ कई बैठकें की और तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- Video: भाषण दे रहे थे अजित पवार, उठकर जाने लगी महिलाएं, दिखीं खाली कुर्सियां

महाराष्ट्र: ऐसे ही नहीं मिल जाएगा टिकट, कांग्रेस अब इच्छुक उम्मीदवारों का सबसे पहले लेगी इंटरव्यू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।