1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: सिंदखेड राजा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या कहते हैं समीकरण

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: सिंदखेड राजा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या कहते हैं समीकरण

 Published : Oct 30, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 01:26 pm IST

महाराष्ट्र की सिंदखेड राजा विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सिंदखेड़ राजा सीट से एनसीपी के राजेंद्र शिंगने ने जीत हासिल की थी।

Maharashtra Assembly Elections- India TV Hindi
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

Sindkhed Raja Assembly Seat: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है और तमाम सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लग गए है। राज्य् विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं जिनके लिए 20 नवंबर 2024 को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर 2024 को की जाएगी। महाराष्ट्र की इन्हीं 288 सीटों में से एक सिंदखेड राजा की विधानसभा सीट भी है। यह बुलढाणा संसदीय सीट का हिस्सा है।  बुलढाणा संसदीय क्षेत्र में सिंदखेड राजा के अलावा बुलढाणा, चिखली, मेहकर, खामगांव और जलगांव (जामोद) की विधानसभा सीटें आती हैं।

परिसीमन 2008 के अनुसार सिंदखेड राजा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवलगांव राजा तहसील,सिंदखेड राजा तहसील, चिखली तहसील (भाग), राजस्व मंडल - मेरा और लोनार तहसील (भाग), राजस्व मंडल बीबी से मिलकर बना है। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सिंदखेड़ राजा सीट से एनसीपी के राजेंद्र शिंगने ने जीत हासिल की थी। राजेंद्र शिंगने नेअजित पवार की एनसीपी ज्वाइन कर ली है। इस बार सिंदखेड राजा विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।

2019 के चुनाव नतीजे

2019 के विधानसभा चुनाव में सिंदखेड़ विधानसभा सीट से राजेंद्र शिंगने ने शिवसेना के डॉ. शशिकांत खेड़ेकर को 8938 वोटों के अंतर से हराया था। राजेंद्र शिगने को कुल 81,701 वोट प्राप्त हुए थे।  वहीं डॉ. शशिकांत खेड़ेकर  को 72,763 वोट मिले थे। वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी की सविता शिवाजी तीसरे स्थान पर रही थीं। उन्हें 39,875 वोट मिले थे। राजेंद्र शिगने को कुल 40.58% वोट प्राप्त हुए थे जबकि शशिकांत खेड़ेकर को 36.14% वोट मिले थे वहीं सविता शिवाजी को 19.81% वोट मिले थे।

2014 के चुनाव नतीजे

2014 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के डॉ. शशिकांत खेड़ेकर ने इस सीट से चुनाव जीता था। उन्हें कुल 64203 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के डॉ. गणेश बाबूराव मेंटे दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें कुल 45,349 वोट मिले थे। वहीं एनसीपी उम्मीदवार 37161 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।