1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 7 किलो यूरेनियम के साथ 2 लोग गिरफ्तार, खोज रहे थे ग्राहक, बाजार में कीमत 21 करोड़

7 किलो यूरेनियम के साथ 2 लोग गिरफ्तार, खोज रहे थे ग्राहक, बाजार में कीमत 21 करोड़

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : May 06, 2021 12:47 pm IST,  Updated : May 06, 2021 01:24 pm IST

ATS के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे का रहने वाला जिगर पंड्या नाम का व्यक्ति 7 किलो नेचुरल युरेनियम बेचने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए ग्राहक ढूंढ रहा है।

महाराष्ट्र ATS ने 2 लोगों...- India TV Hindi
महाराष्ट्र ATS ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जो यूरेनियम बचने की फिराक में थे Image Source : INDIA TV

मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलोग्राम नेचुरल युरेनियम (Uranium) के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों लोग यूरेनियम को बेचने के लिए कुछ दिनों से ग्राहक खोज रहे थे। पकड़े गए यूरेनियम की बाजार में कीमत लगभग 21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। भाभा परमाणू अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बुधवार को यूरेनियम की पुष्टि की है जिसके बाद आधिकारिक तौर पर केस दर्ज किया गया है और 2 लोगों को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया गया है। अगर पकड़ा गया यूरेनियम गलत हाथों में चला जाता तो उसका इस्तेमाल भयंकर विस्फोट करने में किया जा सकता था। 

महाराष्ट्र ATS ने इस मामले में जिगर जयेश पंड्या और अबु ताहिर अफजल हुसैन नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे का रहने वाला जिगर पंड्या नाम का व्यक्ति 7 किलो नेचुरल युरेनियम बेचने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। ATS उसे लगातार ट्रैक करती रही और उसे पता चला कि जिगर पंड्या ने यूरेनियम को मानखुर्द में रहने वाले किसी संदिग्ध व्यक्ति को बेचा है। 

इसके बाद एटीएस ने सबसे पहले जिगर पंड्या को गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि यूरेनियम एक स्क्रेप डीलर अबू ताहिर को बेचा है। इसके बाद ATS ने अबु ताहिर को गिरफ्तार किया और उससे भी पूछताछ की। पूछताझ में अबु ताहिर ने बताया कि यूरेनियम उसने स्क्रैप के बीच छिपाकर रखा गया हुआ है। एटीएस की टीम ने कुर्ला मानखुर्द स्क्रेप यार्ड से 7 किलो 100 ग्राम के कन्साइनमेंट को अपने कब्जे में ले लिया है किया। अगर यूरेनियम गलत हाथों में चला जाता तो उसे विस्फोट बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता था। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अब NIA कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

ATS