1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: पुणे में घर के पास वॉक करने निकले बैंक मैनेजर की हत्या, आरोपियों ने पहले मांगा मोबाइल हॉट स्पॉट, फिर किया कांड

महाराष्ट्र: पुणे में घर के पास वॉक करने निकले बैंक मैनेजर की हत्या, आरोपियों ने पहले मांगा मोबाइल हॉट स्पॉट, फिर किया कांड

 Reported By: Saket Rai Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 03, 2024 10:48 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 10:51 am IST

महाराष्ट्र के पुणे में घर के पास वॉक करने निकले बैंक मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है। प्राइवेट बैंक में काम करने वाले 47 वर्षीय वासुदेव की हत्या 4 युवकों ने मिलकर की, जिसमें 3 नाबालिग हैं।

Bank manager murder- India TV Hindi
मृतक वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी Image Source : FILE

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल हॉट स्पॉट के विवाद में एक बैंक मैनेजर की हत्या हो गई। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। घटना में शामिल 4 आरोपियों में 3 नाबालिग हैं। 

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते रविवार देर रात की है। प्राइवेट बैंक में काम करने वाले 47 वर्षीय वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी की चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 4 में से 3 आरोपी नाबालिक हैं। साथ ही पुलिस ने इस मामले में मयूर भोषले नाम के 19 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार किया है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि बीते रविवार कुलकर्णी अपने घर के पास वॉक करने के लिए निकले थे, जिस दौरान नशे की हालत में इन युवकों ने उनसे मोबाइल हॉटस्पॉट मांगा और इसी बात के विवाद को लेकर इन लड़कों ने बैंक मैनेजर वासुदेव कुलकर्णी की हत्या कर दी। 

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं के तहत (बीएनएस 103) गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे में हालही में हुई थी पूर्व पार्षद की हत्या

हालही में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंधेकर की पुणे में हत्या कर दी गई थी। रविवार (1 सितंबर) रात करीब 9.45 बजे हमलावरों ने वनराज के ऊपर पांच राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद आंधेकर को केईएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार आंधेकर का परिवार लंबे समय से गैंग से जुड़ा हुआ था। ऐसे में पारिवारिक विवाद के चलते उनकी हत्या का संदेह है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वनराज आंधेकर को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना रविवार रात पुणे के नाना पेठ इलाके से उजागर हुई है। वारदात के बाद पुलिस आंधेकर पर गोली चलाने वाले हमलावर की तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।