1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के CSMT स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये 'भीड़' दिखाने को लेकर FIR दर्ज

मुंबई के CSMT स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये 'भीड़' दिखाने को लेकर FIR दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2021 08:02 am IST,  Updated : Apr 11, 2021 08:02 am IST

पुलिस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर कथित तौर पर भारी भीड़ दिखाने वाले संपादित वीडियो के प्रसार के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबई के CSMT स्टेशन पर...- India TV Hindi
मुंबई के CSMT स्टेशन पर संपादित वीडियो के जरिये 'भीड़' दिखाने को लेकर FIR दर्ज Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: पुलिस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर कथित तौर पर भारी भीड़ दिखाने वाले संपादित वीडियो के प्रसार के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस वीडियो में सैकड़ों लोगों को ट्रेन का इंतजार करते दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि यह वीडियो संपादित है और अफरा-तफरी पैदा करने के लिए इसे साझा किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएसएमटी के जीआरपी थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।