1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. CM उद्धव से मिलने पहुंचे शरद पवार, ED की कार्रवाई पर दोनों नेताओं में होनी है बात

CM उद्धव से मिलने पहुंचे शरद पवार, ED की कार्रवाई पर दोनों नेताओं में होनी है बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2021 01:02 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 01:02 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा होगी।

CM उद्धव से मिलने...- India TV Hindi
CM उद्धव से मिलने पहुंचे शरद पवार, ED की कार्रवाई पर दोनों नेताओं में होनी है बात Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: मुंबई में इस समय एक बड़ी सियासी बैठक हो रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच महाराष्ट्र के मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र में महाअघाड़ी में शामिल दलों के नेताओं पर ED की कार्रवाई पर भी चर्चा होनी है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर भी दोनों नेता बातचीत करेंगे।

राज्य में मंदिर खोले जाने और तीसरी लहर से बचने के प्रबंधों पर भी उद्धव और पवार की चर्चा होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।