1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4092 नए केस, 40 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4092 नए केस, 40 मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 09:28 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 09:28 pm IST

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 51,529 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4092 नए केस, 40 मरीजों की मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4092 नए केस, 40 मरीजों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 51,529 पहुंच गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में 1355 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसी के साथ संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,75,603 हो गई है। राज्य में 35,965 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। 

विभाग ने एक बयान में बताया कि 1,74,243 मरीज घर में पृथक-वास में हैं, जबकि 1747 अन्य पृथक-वास केंद्रों में हैं। उसने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.7 फीसदी है जबकि कोरोना वायरस से मृत्यु दर 2.5 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में रविवार को 48,782 नमूनों की जांच की गई जबकि अबतक 1,53,21,608 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 

इस बीच, मुंबई शहर में रविवार को 645 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 3,14,076 पहुंच गए हैं जबकि 11,419 संक्रमितों की मौत हो गई है। मुंबई मंडल में 1,141 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मंडल में 7,04,561 मामले हो गए हैं जबकि 13 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 19,685 हो गई है। 

मुंबई मंडल में मुंबई शहर और उसके उपनगर आते हैं। नासिक में 122, पुणे शहर में 353 और पिंपरी चिंचवाड में 138 नए मामले आए हैं। औरंगाबाद शहर और हिंगोली में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। कोल्हापुर मंडल में एक मौत हुई है जो रत्नागिरी में हुई है। 

वहीं, बीड में संक्रमण के कारण चार लोगों की जान गई है। इसके अलावा लातूर मंडल में कहीं से भी मौत की खबर नहीं है। अमरावती शहर में 430, यवतमाल में 105 और नागपुर शहर में 437 नए मामले सामने आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।