1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 2 लाख के पार पहुंचे, 24 घंटे में 295 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 2 लाख के पार पहुंचे, 24 घंटे में 295 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:30 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले आज शनिवार (4 जुलाई) को 2 लाख के पार पहुंच गए।

Coronavirus cases in Maharashtra- India TV Hindi
Coronavirus cases in Maharashtra Image Source : AP

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले आज शनिवार (4 जुलाई) को 2 लाख के पार पहुंच गए। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल केस 200064 हो गए हैं, जबकि मृतकों का कुल आंकड़ा 8671 पहुंच गया है। महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 7,074 नए मामले सामने आए हैं जबकि 295 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,00,064 हो गई है। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8,671 तक पहुंच गया है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 83,295 है। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में आज शनिवार (4 जुलाई) को कोरोना वायरस के 1,180 नए मामले सामने आए। 1,071 लोग COVID-19 से ठीक हुए और 68 मौतें हुई हैं। मुंबई में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 82,814 है, जिसमें 53,436 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले और 24,524 सक्रिय मामले और 4,827 मौतें शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।