1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra में फटा कोरोना बम! मिले 8641 नए मरीज, एक्टिव केस- 1,14,648

Maharashtra में फटा कोरोना बम! मिले 8641 नए मरीज, एक्टिव केस- 1,14,648

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 10:17 pm IST

गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 8641 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हजार 648 पहुंच गई।

maharashtra coronavirus cases till 16 july । Maharashtra में फटा कोरोना बम! मिले कोरोना के 8641 नए म- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

मुंबई. गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 8641 नए मरीज मिले, जिसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हजार 648 पहुंच गई। राज्य में अबतक 11,194 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में गुरुवार को 5527 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अबतक 1 लाख 58 हजार 140 लोग कोरोना बीमारी को मात दे चुके हैं। बात अगर शहर के हिसाब से करें तो मुंबई से सबसे ज्यादा 97950 के सामने आए हैं। यहां इस वक्त 24307 एक्टिव केस हैं। ठाणे में 34821, पालघर में 4806, रायगढ़ में 4779 एक्टिव केस हैं।

 स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 14,46,386 लोगों की जांच की जा चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस के 1498 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 97,751 हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि 56 और मरीजों की मौत होने से महानगर में मृतकों की संख्या 5520 हो गयी है। शहर में वर्तमान में 23,694 मरीज हैं।

महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 55.63 प्रतिशत और मृत्यु दर 3.94 प्रतिशत है। राज्य के पुणे में 1584 नए मामले आए । मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ठाणे शहर और कल्याण डोंबिवली में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।