1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 04, 2026 09:56 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 10:21 am IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है।

Eknath Shinde- India TV Hindi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे Image Source : X/@MIEKNATHSHINDE

ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, कल से उन्हें हल्का बुखार, शरीर में सुस्ती और बदन दर्द की शिकायत थी। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका रूटीन चेकअप किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

उद्धव की पार्टी को तोड़ने के लिए हालही में चर्चा में आए थे

हालही में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे का दामन थाम लिया था और शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मच गया था। इस दौरान एकनाथ शिंदे काफी चर्चित हुए थे।

इस मौके पर शिंदे का बयान भी सामने आया था। शिंदे ने कहा था, "आज हमारे साथ 6 सांसद शामिल हुए हैं। अब एक नहीं छह टाइगर यहां मौजूद हैं। हम कोई ऑपरेशन आधा अधूरा नहीं करते। ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी प्रक्रिया का पालन कर छह सांसद हमारे साथ जुड़ गए हैं।"

शिंदे ने ये भी कहा था, "अब ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह सफल हो चुका है। चार साल पहले जब हमने उठाव किया था, तब 40 विधायक हमारे साथ थे। उस समय हमारा उद्देश्य शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को बचाना था। अब दूसरा अध्याय शुरू हो चुका है और छह सांसद हमारे साथ जुड़े हैं।"

लंबे समय से सत्ता में हैं शिंदे

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे का राजनीतिक जीवन काफी दिलचस्प रहा है। पहले उन्होंने उद्धव ठाकरे से अलग होकर अपना गुट बनाया और फिर महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होकर सीएम बने। अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें डिप्टी सीएम पद पर बैठाया गया। महाराष्ट्र की सियासत के जानकार मानते हैं कि शिंदे एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं और सत्ता में कैसे बना रहना है, यह उन्हें आता है। यही कारण भी है कि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शिवसेना यूबीटी छोड़कर शिंदे के पाले में आए हैं। 

फिलहाल तो शिंदे समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- 

शिंदे के पाले में आने वाले सचिन अहीर से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।