1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: शादी समारोह में दूल्हे पर चाकू से हमला, ड्रोन कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें VIDEO

महाराष्ट्र: शादी समारोह में दूल्हे पर चाकू से हमला, ड्रोन कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 12, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 02:18 pm IST

अमरावती के पास बडनेरा शहर में एक शादी समारोह के दौरान ही दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी चाकू मारकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

Groom- India TV Hindi
शादी समारोह में दूल्हे पर चाकू से हमला Image Source : VIDEO SCREENGRAB/INDIA TV

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती के पास बडनेरा शहर में एक शादी समारोह में एक दूल्हे पर चाकू से हमला हुआ है। ये पूरी वारदात ड्रोन कैमरे में कैद हो गई है। शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिसेप्शन कार्यक्रम में दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना साहिल लॉन में हुई, जहां शादी का स्वागत समारोह चल रहा था। अचानक एक अज्ञात हमलावर ने दूल्हे पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। हमले की यह पूरी वारदात ड्रोन कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।

घायल दूल्हे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

घायल दूल्हे को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बडनेरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले के सामने आने के बाद सभी परिजन हैरान हो गए और किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर शादी समारोह में दूल्हे के ऊपर चाकू से हमला क्यों हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बड़ी आसानी से दूल्हे पर हमला करता है और स्टेज से कूदकर भागता है। आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ लोग उसके पीछे भागते हैं लेकिन आरोपी की रफ्तार तेज होती है। एक जगह पर जाकर आरोपी, पहले से तैयार दूसरे व्यक्ति की बाइक पर बैठ जाता है और फरार हो जाता है। 

ड्रोन ने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया, जिसमें आरोपी और उसका साथी बाइक पर सवार होकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।