1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: अमित शाह से मिला शिवसेना उद्धव गुट,कोल्हापुर जिले में लगा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: अमित शाह से मिला शिवसेना उद्धव गुट,कोल्हापुर जिले में लगा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 09, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2022 01:01 pm IST

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के मद्देनजर कोल्हापुर जिले में महाराष्ट्र पुलिस एक्ट लगा दिया गया है। एक जगह पर 5 से ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदी लग गई है। यह पाबंदी आज 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेगी।

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद- India TV Hindi
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद Image Source : FILE

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे को लेकर एनसीपी यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शुक्रवार को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस संबंध में शिवसेना उद्धव गुट की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया, ‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री के जो बयान आ रहे हैं उसको लेकर हमने गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा  कि हमें पूरी उम्मीद है कि महाराष्ट्र के हितों की रक्षा होगी।’

इस बीच कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को देखते हुए कोल्हापुर जिले में महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37 लगाया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद एक जगह पर 5 से ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदी लग गई है। यह पाबंदी आज 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रहेगी।

कल MVA ने किया प्रदर्शन का ऐलान, सरकार ने नहीं दी इजाजत

वहीं कल शनिवार को MVA यानी महाविकास अघाड़ी की तरफ से कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। हालांकि प्रशासन और पुलिस की तरफ से अब तक प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 5 से ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर 23 दिसंबर तक के लिए मनाही है। महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 के तहत कोल्हापुर के कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर कल महाविकास अघाड़ी के बड़े प्रदर्शन को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब है कि मर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद काफी पुराना है। दोनों राज्य एक दूसरे के इलाकों पर अपने नियंत्रण की मांग करते रहे हैं। वैसे तो यह काफी पुराना विवाद है, पर हाल के समय में इसे लेकर हालात फिर बिगड़ने लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।