1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग के जीते BJP के 2 उम्मीदवार, महायुति के 6 प्रत्याशी विजयी; इन 11 सीटों पर होगा मुकाबला

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग के जीते BJP के 2 उम्मीदवार, महायुति के 6 प्रत्याशी विजयी; इन 11 सीटों पर होगा मुकाबला

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 04, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 06:51 pm IST

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 6 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है और ये सभी प्रत्याशी BJP, Shiv Sena और NCP के हैं। अब बाकी की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। जानें किन सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ और कहां-कहां वोटिंग होगी।

Maharashtra legislative council election- India TV Hindi
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोटिंग से पहले ही महायुति को मिली बढ़त। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Maharashtra Legislative Council Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में महायुति ने शुरुआती बढ़त बना ली है। 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि बाकी 11 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी को चुनाव से पहले झटका लगा है क्योंकि उसके कई उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।

निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार

क्रमांक निर्वाचन क्षेत्र निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार पार्टी
1 वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर अरुण लाखानी भाजपा
2 पुणे विक्रम काकड़े राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)
3 ठाणे रवींद्र फाटक शिवसेना (शिंदे गुट)
4 रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग अनिकेत तटकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)
5 यवतमाल दुष्यंत चतुर्वेदी शिवसेना (शिंदे गुट)
6 अहिल्यानगर प्राजक्त तनपुरे भाजपा

इन सीटों पर होगा चुनाव

क्रमांक निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
1 छत्रपति संभाजीनगर सुहास शिरसाट (भाजपा) बनाम गणेश लोखंडे (निर्दलीय)
2 नासिक नरेंद्र दराडे (शिवसेना-शिंदे गुट) बनाम गोकुल गीते (भाजपा बागी)
3 सोलापुर राजेंद्र राउत (भाजपा) बनाम वसंत देशमुख (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट)
4 नांदेड़ अमर राजूरकर (भाजपा) बनाम कृष्णा आष्टीकर (महाविकास आघाड़ी समर्थित)
5 नागपुर राजू पोद्दार (भाजपा) बनाम अतुल लोंढे (कांग्रेस)
6 सांगली-सातारा धैर्यशील कदम (भाजपा) बनाम अभयसिंह जगताप (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट)
7 धाराशिव बसवराज पाटिल (भाजपा) बनाम महेश देशमुख (कांग्रेस)
8 जलगांव नंदकिशोर महाजन (भाजपा) बनाम शरद तायडे (शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट) बनाम रेश्मा काले (शिंदे गुट की बागी उम्मीदवार)
9 परभणी सईद खान (शिवसेना-शिंदे गुट) बनाम विवेक नावंदर (शिवसेना-उद्धव ठाकरे गुट)
10 भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा) बनाम नरेश ईश्वरकर (निर्दलीय) बनाम सचिन कुंभलकर (निर्दलीय)
11 अमरावती प्रवीण पोटे-पाटिल (भाजपा) बनाम हर्षजीत देशमुख (कांग्रेस)

नासिक-जलगांव में बागी उम्मीदवारों ने बढ़ाईं मुश्किलें

महायुति के 6 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने से सत्ताधारी गठबंधन को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली है। हालांकि, नासिक और जलगांव में बागी उम्मीदवारों ने महायुति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब 18 जून को होने वाले मतदान में बाकी 11 सीटों पर राजनीतिक दलों की वास्तविक ताकत की परीक्षा होगी।

विधान परिषद में सीधे जनता नहीं चुनती है प्रतिनिधि

गौरतलब है कि विधान परिषद चुनाव में सीधे जनता अपने प्रतिनिधियों को नहीं चुनती है। अप्रत्यक्ष रूप से विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव होता है, जिसका मतलब है कि इसमें आम नागरिकों के बजाय, जनता की तरफ से चुने गए जनप्रतिनिधि और कुछ खास वर्ग के लोग Single Transferable Vote के जरिए विधान परिषद के सदस्यों को चुनते हैं।

ये भी पढ़ें- 'माझी लाडकी बहीण योजना' खत्म होगी या नहीं? इस सवाल पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।