Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी गेम चेंजर साबित होगी लाडली बहन योजना! महायुति को काफी उम्मीदें, श्रेय लेने में जुटे नेता

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी गेम चेंजर साबित होगी लाडली बहन योजना! महायुति को काफी उम्मीदें, श्रेय लेने में जुटे नेता

हर चुनावी सभा में महायुति के दिग्गज नेता लाडली बहनों के लिए शुरू की गई योजना का जिक्र करते हुए थक नहीं रहे हैं। अलग-अलग तरीके से अलग-अलग नेता लाडली बहन योजना का श्रेय लेने में लगे हुए हैं।

Reported By : Yogendra Tiwari Edited By : Niraj Kumar Published : Nov 26, 2025 05:42 pm IST, Updated : Nov 26, 2025 05:42 pm IST
Devendra fadnavis, Eknath shinde- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे

नागपुर: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार जोर शोर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने अलग-अलग जिलों में दिन रात चुनाव प्रचार के लिए जनसभाएं शुरू कर दी है।  242 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायत सहित 288 स्थानीय निकायों में 2 दिसंबर को वोटिंग होगी और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई लाडली बहन योजना का असर अब स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में भी देखने को मिल रहा है।

महायुति के नेताओं को काफी उम्मीदें

महायुति के घटक दल भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी सभी को लाडली बहनों से काफी ज्यादा उम्मीद है। जिस तरह से विधानसभा चुनावों में लाडली बहन योजना गेम चेंजर माना जा रहा था उसी तरह से निकाय चुनावों में भी इसका असर दिखने की उम्मीद है। हर चुनावी सभा में महायुती के दिग्गज नेता लाडली बहनों के लिए शुरू की गई योजना का जिक्र करते हुए थक नहीं रहे हैं। अलग-अलग तरीके से अलग-अलग नेता लाडली बहन योजना का श्रेय लेने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी अपनी प्रचार सभाओं में लाडली बहन योजना जारी रहने का आश्वासन दे रहे हैं।

'जब तक देव भाउ सीएम है, लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी'

महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रचार सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब तक देव भाउ मुख्यमंत्री है, तब तक लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा-'हम सिर्फ आश्वासन देने वाले लोग नहीं है, हम जो कहते हैं वह करते हैं, आप लोगों के आशीर्वाद से पिछले वर्षमहाराष्ट्र में आपने हमें प्रचंड बहुमत से विजय दिलाई और आपके आशीर्वाद से मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना। उस दौरान बहुत लोग कहते थे, बीजेपी की इतनी सीटें आ गई, अब बीजेपी सभी योजना बंद कर देगी। लोग कहते थे, लाडली बहन योजना बीजेपी वाले बंद कर देंगे। लेकिन एक साल हमने योजना जारी रखी है। मैं अपनी लाडली बहनों को कह रहा हूं, जब तक तुम्हारा देव भाउ  मुख्यमंत्री है, तब तक कोई भी लाडली बहन योजना बंद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा-'हमें सिर्फ लाडली बहन योजना चला कर रुकना नहीं है, हमें बहनों को लखपति दीदी करना है, उनके हाथों में काम देना है, उनको लखपति दीदी करके हमें विकास करना है, मोदी जी कहते हैं एक महिला रोजगार कमाती है, वह पूरे परिवार की कल्याण करती है, पुरुष  पैसा कमाता है, अनेक बार पैसा गंवाता है, हमारी महिला जो पैसा कमाती है वह अपने पैसे को कल्याण के लिए लगाती है।'

 यह योजना बहनों के सशक्तिकरण की गारंटी: एकनाथ शिंदे

उधर,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर के उमरेड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना कभी भी बंद नहीं की जाएगी, यह योजना बहनों के सशक्तिकरण की गारंटी है और इसे और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा,'अनेक प्रकल्प हमने शुरू किया, अनेक कल्याणकारी योजना शुरू की, सबसे लोकप्रिय योजना लाडली बहन योजना रही, मैं लाडली बहन को एक ही बात कहूंगा, इन लोगों ने उसे समय भी विरोध किया, अभी भी अफवाह फैला रहे हैं,लेकिन मैं आप लोगों से कह रहा हूं,आपका भाई एकनाथ शिंदे आपको ये शब्द देता है कि लाडली बहन योजना कभी भी बंद नहीं होगी, हमको योजना तक मर्यादित नहीं रहना है, हमें लाडली बहनों को उनके पैरों पर खड़ा करने  के लिए उनको ताकत देनी है, बजट के माध्यम से उन्हें फंड दिया जा रहा है।

जब तक बीजेपी सरकार रहेगी, लाडली बहन योजना चालू रहेगी: चंद्रशेखर बावनकुले 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों विदर्भ दौरे पर हैं। अमरावती, अकोला,नागपुर में तमाम जगहों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सभाएं कर रहे हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नागपुर में डेरा डाले हुए हैं,। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर  चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में एक प्रचार सभा के दौरान कहा-'हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया , ढाई करोड़ लाडली बहनों को योजना का लाभ देते हुए उन्हें मजबूत करना है। जब तक महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार रहेगी ,लाडली बहन योजना चालू रहेगी ,लाडली बहनाओं की योजना के लिए सरकार ने 32000 करोड रुपए की योजना तैयार की है, एक दो करोड़ नहीं 32000 करोड रुपए की योजना तैयार लाडली बहनों के लिए की है।'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement