1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. झरने में डूब रहा था भाई, युवक ने कूदकर बचा ली जान, लेकिन खुद नहीं निकल पाया, पढ़ें दर्दनाक मामला

झरने में डूब रहा था भाई, युवक ने कूदकर बचा ली जान, लेकिन खुद नहीं निकल पाया, पढ़ें दर्दनाक मामला

 Published : Jul 28, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 02:16 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर में झरने में डूब रहे भाई को बचाने के लिए युवक ने झरने में छलांग लगा दी। उसने अपने भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद पानी से बाहर नहीं निकल पाया।

Jogeshwari Waterfall man death- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हादसे की दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिले के वेरूळ लेणी क्षेत्र में स्थित जोगेश्वरी वाटरफॉल (झरने) में  डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार को देर शाम सामने आया है। झरने में डूबने से जिस युवक की मौत हुई उसका नाम हर्षदीप नाथा तांगडे बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे हुई है युवक की मौत।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हर्षदीप रविवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक से वेरूळ झरने के परिसर में गया था। इस दौरान हर्षदीप का चचेरा भाई जोगेश्वरी झरने के कुंड में उतर गया। हालांकि, उसे तैरना नहीं आता था, इसलिए वह डूबने लगा। जानकारी के मुताबिक, भाई को डूबने से बचाने के लिए हर्षदीप खुद पानी में कूद गया और अपने भाई की जान बचा ली। लेकिन हर्षदीप खुद पानी से बाहर नहीं निकल सका।

पानी से क्यों नहीं निकल पाया हर्षदीप?

माना जा रहा है कि हर्षदीप के मुंह पर चोट लगने के कारण वह डूब गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के दमकल विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी और जवानों ने करीब आधे घण्टे की कोशिश के बाद हर्षदीप के शव को पानी से बाहर निकाला।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा

इससे पहले शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां एक बेकाबू ट्रक ने एक-एक करके कई गाड़ियों में टक्कर मार दी थी। करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 20 से 21 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। यह हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर खपोली के पास हुआ था। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर ट्रक का ढलान से उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। इससे बेकाबू होकर यह कंटेनर ट्रक ने अपने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- ड्रग्स, हुक्का और शराब... पुणे की रेव पार्टी से पूर्व मंत्री के दामाद समेत 7 गिरफ्तार, जानिए क्या बोला कोर्ट?

दो भाई मिलकर चला रहे थे सैलून, पुलिस ने डाली रेड तो सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश; छुड़ाई गईं 5 युवतियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।