1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: रायगढ़ में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 15, 2023 08:09 am IST,  Updated : Apr 15, 2023 11:28 am IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। एसपी ने जानकारी दी। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है। देखें वीडियो

maharashtra major accident 7 people died- India TV Hindi
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण दुर्घटना, सात की मौत Image Source : ANI

महाराष्ट्र: मुम्बई पुणे ओल्ड हाईवे पर भीषण दुर्घटना की खबर है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के खोपोली इलाके में शिंगरोबा मन्दिर के पीछे हाईवे से जा रही एक निजी बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। रायगढ़ के एसपी ने जानकारी दी है कि खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से अबतक 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है।

सीएम शिंदे ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से भी बात की। सीएम ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक बस 150 फीट की गहरी खाई मे गिर गई है।  बस को क्रेन में रस्सी बांध कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, डॉक्टर्स की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य मे जुटी हुई हैं।  जानकारी के मुताबिक 22 /23 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, बचाव कार्य जारी है। बस में गोरेगाव इलाके के एक संस्था से जुड़े लोग बैठे थे जो पुणे में एक कार्यक्रम के लिए गए थे और पुणे से वापस लौट रहे थे।

देखें वीडियो 

गोरेगांव (मुंबई) से बाजी प्रभु वादक ग्रुप (झांझ टीम) एक निजी बस से पुणे में कार्यक्रम खत्म कर गोरेगांव जा रहे थे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा इसी वक्त हुआ।
बस पुणे से मुंबई जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। अब तक 25 घायल यात्रियों को निकाल लिया गया है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 15 से 20 यात्री घाटी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे। 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।