1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Mumbai BMC Election Result 2026: बड़ी जीत की ओर बढ़ी महायुति, जोश है हाई, जानें किसने क्या कहा?

Maharashtra Mumbai BMC Election Result 2026: बड़ी जीत की ओर बढ़ी महायुति, जोश है हाई, जानें किसने क्या कहा?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 16, 2026 04:44 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 04:50 pm IST

महाराष्ट्र के 29 नगर महापालिका चुनाव के रिजल्ट जारी हो रहे हैं। अबतक के रुझानों में भाजपा गठबंधन बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है और महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। जानें किसने क्या कहा?

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे Image Source : FILE PHOTO (PTI)

Maharashtra Mumbai BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव की अभी भी मतगणना जारी है, और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों सहित विभिन्न निकायों में भारी जीत की ओर अग्रसर है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस चुनाव में ठाकरे परिवार 25 वर्षों के बाद मुंबई के नगर निकाय पर अपनी पकड़ खो रहा है। जीत की तरफ अग्रसर भाजपा नीत गठबंधन महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताएं में जोश हाई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चौहान को फोन पर बधाई दी साथ ही उन्होंने अमित साटम को भी बधाई दी और कहा, कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है बहुत अच्छा किया आपने। बहुत जबरदस्त।

महायुति में डबल जोश, जानें किसने क्या कहा

  • महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर बात की और कहा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण साहब आपके नेतृत्व में पूरे महाराष्ट्र में जो जीत मिली है वो नेत्र दीपक की तरह है। आपका अभिनंदन। अभी कहां हो? पार्टी कार्यालय में.. कुछ देर में वहां आ रहा हूं।

     

  • बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा, ठाकरे ब्रांड को भविष्य के लिए शुभकामनाएं, आल द बेस्ट। मुंबई का मेयर वही बनेगा जो हिंदू हित की बात करेगा, मुंबई की जनता ने मोदी जी और देवेंद्र जी के विकास को वोट दिया है उसी की जीत है।
     
  • बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, महाराष्ट्र में जीत का श्रेय मोदी और फडणवीस की नीतियों को मिली है। जेन जी ने उनकी नीतियों पर विश्वास किया, वीएचपी के जीत की खुशी है। मेरे पिता का सपना था कि बीजेपी का मेयर मुंबई में बने, अब वह सपना अब पूरा हो रहा उसकी खुशी है।
     
  • भाजपा नेता पीयूष गोयल बोले, विपक्ष और ठाकरे भाई अब इवेंट स्याही राग आलापना बंद करें, महायुति को जनता का आशीर्वाद मिला है।

आज रात जश्न मनाएगी भाजपा

महानगर पालिकाओं के रुझानों को देखते हुए, मुंबई में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के पार्टी दफ्तर बाला साहब भवन पर पटाखे फोड़े गए , फडणवीस, गडकरी, बावनकुले सयुंक्त रुप से देवेंद्र फडणवीस के साथ मुम्बई से नागपुर सात बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पहुंचेगे ,जहां जश्न होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।