1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना के 9509 नए मामले रिपोर्ट हुए, 24 घंटे में 260 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 9509 नए मामले रिपोर्ट हुए, 24 घंटे में 260 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 09:50 pm IST

महाराष्ट्र में रविवार (2 अगस्त) को कोरोना के 9509 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के अबतक कुल 4,41,228 केस सामने आ चुके हैं।

Maharashtra Mumbai Coronavirus cases till 2 August - India TV Hindi
Maharashtra Mumbai Coronavirus cases till 2 August  Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार (2 अगस्त) को कोरोना के 9509 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के अबतक कुल 4,41,228 केस सामने आ चुके हैं, इसमें  2,76,809 ठीक हुए मरीज और 15,576 मौतें भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 15,576 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मामलों की 1,48,537 है, जिसमें से सबसे ज्यादा 44,204 मामले पुणे के शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रविवार (2 अगस्त) को कुल 9,926 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,76,809 पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,537 है। प्रदेश की राजधानी मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई। 

वहीं महानगरीय इलाके में 2,376 नए मामले मिले और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,46,154 हो गए। विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,887 हो गया है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,55,701 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, मुंबई में रविवार (2 अगस्त) को कोरोना के 1,105 मामले सामने आए हैं। मुंबई में 393 लोग रिकवर हुए हैं वहीं 49 लोगों की मौत दर्ज की गई। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 1,16,451 है, जिनमें 88,299 रिकवरी, 21,412 सक्रिय मामले और 6,444 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में मिले 961 नए मरीज

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 961 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,37,677 हो गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 15 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 4,004 तक पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1,23,317 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 10,356 लोग अब भी उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने कहा कि बीते 24 घंटे में 4,289 आरटी-पीसीआर और 8,441 रैपिड एंटीजेन टेस्ट किये गए हैं। निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 496 है।

दिल्ली में  एक जुलाई के सबसे कम मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जो एक जुलाई के बाद एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है। दिल्ली में रविवार तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या एक लाख 37 हजार 677 है जबकि मृतकों की संख्या 4004 हो गई है। महामारी के कारण 26 जुलाई को 21 लोगों की मौत हुई थी, जो एक जुलाई के बाद सबसे कम मौत का आंकड़ा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि वे पर्याप्त एहतियात बरतें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।