1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नेता के बेटे ने परिवार के गुस्से से बचने के लिए बैंकॉक यात्रा को रखा सीक्रेट

महाराष्ट्र के नेता के बेटे ने परिवार के गुस्से से बचने के लिए बैंकॉक यात्रा को रखा सीक्रेट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 12, 2025 07:53 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 07:53 am IST

जांच से पता चला है कि ऋषिराज ने बैंकॉक के लिए चार्टर्ड उड़ान बुक की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषिराज ने बैंकॉक की अपनी "गुप्त" यात्रा के लिए चार्टर्ड विमान की बुकिंग के वास्ते 78.50 लाख रुपये का भुगतान किया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार के गुस्से से बचने के लिए अपनी "व्यावसायिक यात्रा" को गुप्त रखा था। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के "अपहरण" को लेकर सोमवार को बवाल मच गया था और उनके बैंकॉक जाने वाली चार्टर्ड उड़ान में सवार होने पता लगा, जिसका मार्ग बदलकर पुणे किया गया था।

परिवार के सदस्यों के विरोध का था डर  

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देश पर विमान को उस समय पुणे एयरपोर्ट पर लौटने को कहा गया, जब वह केंद्र-शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर (श्री विजयपुरम) के ऊपर उड़ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ऋषिराज तानाजी सावंत ने दावा किया कि उन्होंने अपनी बैंकॉक यात्रा की योजना को गुप्त रखने का फैसला किया था, क्योंकि वह हाल में एक बिजनेस ट्रिप पर दुबई गए थे और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के विरोध का डर था।

पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे तानाजी सावंत

अधिकारी ने बताया कि ऋषिराज ने पुलिस को बताया कि वह एक बिजनेस के काम से बैंकॉक जा रहे थे। पुणे में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सोमवार शाम करीब 4 बजे एक फोन आया, जिसमें दावा किया गया कि शिवसेना नेता के 32 वर्षीय बेटे ऋषिराज सावंत का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। घबराए तानाजी सावंत के मदद के लिए पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

चार्टर्ड विमान की बुकिंग के वास्ते 78.50 लाख रुपये का किया भुगतान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि ऋषिराज ने बैंकॉक के लिए चार्टर्ड उड़ान बुक की थी। अधिकारी ने कहा, "विमान में सवार ऋषिराज और उनके दो दोस्तों को पता नहीं था कि विमान पुणे वापस जा रहा है। बीच उड़ान में किसी विवाद से बचने के लिए चालक दल ने उन्हें जानबूझकर इसकी जानकारी नहीं दी।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषिराज ने बैंकॉक की अपनी "गुप्त" यात्रा के लिए चार्टर्ड विमान की बुकिंग के वास्ते 78.50 लाख रुपये का भुगतान किया था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: जन्मदिन पर दिखा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का अलग अंदाज, iPhone मोबाइल से काटा केक, VIDEO वायरल

पुलिसकर्मी बन करता था चैन स्नैचिंग, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर से मिला लाखों का सोना, पुलिस के भी उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।