1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में चल रहे बयानों के तीर-उद्धव ने कहा 'कलंक' तो फडणवीस बोले-साइकेट्रिस्ट के पास जाएं

महाराष्ट्र में चल रहे बयानों के तीर-उद्धव ने कहा 'कलंक' तो फडणवीस बोले-साइकेट्रिस्ट के पास जाएं

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 11, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 06:09 pm IST

महाराष्ट्र की सियासत में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं। सोमवार को उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को कलंक कहा तो सोमवार को फडणवीस ने कहा-उद्धव को मनोचिकित्सक के पास जाने की जरूरत है।

fadanvis slam uddhav- India TV Hindi
फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दिया जवाब Image Source : ANI

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम और शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को देवेंद्र फडणवीस को लेकर मोर्चा खोल दिया था और कई ऐसे बयान दे दिए थे जिसपर भाजपा ने भी जवाबी हमला किया था। उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी को चैलेंज दिया कि मर्द की औलाद होगे तो सरकारी यंत्रणा को बाहर रखो और मैदान में सीधा उतरोगे। इतना ही नहीं उद्धव ने देवेंद्र फडणवीस को कलंक कह दिया था। 

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव को दिया जवाब

उद्धव के कलंक वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि कुल मिलाकर हमारे पूर्व मित्र और आज के राजनीतिक विरोधी उद्धव ठाकरे, इनकी सोच पर और उनके व्यवहार पर मुझे तरस आता है। मुझे लगता है कि उन्हें साइकेट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) की जरूरत है। शायद इस परिस्थिति के कारण उनके सोच के ऊपर बहुत विपरीत असर पड़ेगा। ऐसी ही मानसिकता में कोई व्यक्ति इस तरह की बातें बोलता है तो उस पर रिएक्शन नहीं दिया जाता इसीलिए उन्हें जो कहना हो कहें मैं  कोई रिएक्शन नहीं दूंगा।

उद्धव ने लगाया था सीधा आरोप

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ये लोग महाराष्ट्र में तीसरा उपमुख्यमंत्री भी बना सकते हैं। चाय पर चर्चा बहुत हो रही है। इसे लेकर गाजा-बाजा हुआ था, अब " हो जाने दो चर्चा"  ऐसा भी  कोई कार्यक्रम होना चाहिए।" मंच से उद्धव ने देवेंद्र फडणवीस की ऑडियो क्लिप बजाई और कहा कि वो नागपुर के लिए कलंक हैं।  

भाजपा ने कहा-पगला गए हैं क्या

महाराष्ट्र बीजेपी ने ट्वीट कर उद्धव ठाकरे के आरोपों का जवाब दिया और कहा- उद्धवजी, हमारे नेता माननीय देवेन्द्र फडणवीस पर "नागपुर का कलंक" वाली गंदी टिप्पणी करने से पहले आपने अपना चेहरा आईने में देखा होता, तो आपको अपना कलंकित और भ्रष्ट चेहरा दिखाई देता। @उद्धवठाकरे, आप पागला गए हो।

ये भी पढ़ें:

NSA अजीत डोभाल ने दिया बड़ा बयान, 'भारत में सबके लिए समान अवसर, किसी धर्म को खतरा नहीं'

Maharashtra Political Drama: पवार-फडणवीस के बीच वित्त मंत्रालय को लेकर खींचतान! CM शिंदे की भूमिका पर सबकी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।