1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चेहरे पर स्प्रे डाला और चला दी गोली, लूट ले गए 50 लाख रुपए, वारदात को सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

चेहरे पर स्प्रे डाला और चला दी गोली, लूट ले गए 50 लाख रुपए, वारदात को सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 11, 2025 09:56 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 01:28 pm IST

नागपुर में नकाबपोश आरोपियों ने व्यापारी को गोली मार कर उससे 50 लाख रुपए लूट लिए। पहले व्यापारी के चेहरे पर स्प्रे डाला गया उसके बाद उसपर तीन राउंड फायरिंग की गयी। फिर आरोपी नोटों से भरा बैग लेकर भाग निकले।

Maharashtra nagpur loot case- India TV Hindi
नागपुर में व्यापारी से लूटे 50 लाख रुपये। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के नागपुर में लूट की बड़ी ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। नागपुर के कड़वी चौक पर बुधवार को देर रात लूट की ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई जिससे पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। बाइक पर सवार दो लुटेरों ने दो पहिया पर सवार व्यापारी को बीच सड़क पर रोक, पहले उसके चेहरे पर कोई स्प्रे फेंका और उसके ऊपर फायर कर दिया। फिर आरोपी जख्मी व्यापारी से 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त सहित आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना को लेकर नागपुर के जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

कैसे हुई लूट की वारदात?

मेकोसाबाग निवासी जख्मी व्यापारी राजू रूपचंद दीपानी की कामठी रोड स्थित 10 नंबर पुलिया के पास अनाज की दुकान है। उसके और भी कई कारोबार हैं। व्यापारी रात को दो पहिया वाहन से घर के लिए निकला। तभी कड़वी चौक के पीछे स्थित रजनी विहार इमारत के पास दो पहिया वाहन से आए दो नकाबपोशों में से पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी आंखों को निशाना बनाकर कुछ छिड़का लेकिन वह हाथ पर गिर गया। व्यापारी द्वारा शोर मचाने और प्रतिकार करने पर आरोपियों में से एक ने पिस्तौल से राजू पर तीन बार फायर किया। इनमें से एक गोली पैर और दूसरी कमर के पास लगी। इससे वह गश खाकर वहीं पर गिर पड़ा।

अन्य व्यापारियों से पैसा जमा कराने का भी काम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज की दुकान के अलावा व्यापारी अन्य व्यापारियों से पैसा जमा करने का भी काम करता है। पिछले दो से तीन दिनों में उसने अलग-अलग व्यापारियों से पैसा जमा किया था। व्यापारी ने बीती रात अपनी दुकान से नोटों के बंडल से भरा बैग लिया और अपनी दो पहिया वाहन से घर के लिए निकला, तभी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच में अब तक क्या पता लगा?

पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने टिप देकर घटना को अंजाम दिया होगा। राजू के साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी को किसी का फोन आया था। उसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया है। इससे आरोपियों की संख्या ज्यादा होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- उप सरपंच ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने नर्तकी को किया गिरफ्तार

संतरी की बंदूक चोरी के मामले में बड़ा अपडेट, फरार नौसैनिक और उसका भाई तेलंगाना से गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।