1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बाइक सवार के ऊपर गिरा लोहे का बैरिकेड, हुई मौत; मुंबई मेट्रो के निर्माण में लापरवाही का मामला

बाइक सवार के ऊपर गिरा लोहे का बैरिकेड, हुई मौत; मुंबई मेट्रो के निर्माण में लापरवाही का मामला

 Written By: Amar Deep
 Published : Sep 20, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 12:34 pm IST

मुंबई में मेट्रो निर्माण के लिए लगा लोहे का बैरिकेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेट्रो साइट से लोहे का बैरिकेड गिरने से हुआ हादसा।- India TV Hindi
मेट्रो साइट से लोहे का बैरिकेड गिरने से हुआ हादसा। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मुंबई से एक हैरान कर देने वाला लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेट्रो के निर्माण के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेड एक शख्स के लिए मौत बन गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी लोहे का बैरिकेड उसके ऊपर गिर गया। यह हादसा घाटकोपर के एलबीएस रोड का बताया जा रहा है। वहीं लोहे का बैरिकेड ऊपर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

लोहे का बैरिकेड गिरने से हुआ हादसा

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के लिए लगाई गई भारी लोहे की बैरिकेड गिरने से एक 54 वर्षीय प्लंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होने के दौरान मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को घाटकोपर के एलबीएस रोड पर हुई। पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान घाटकोपर के अशोक नगर निवासी वसीम हैदर रिजवी के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी एक बायोटेक कंपनी की इमारत के पास लगभग 6x8 फुट की लोहे की बैरिकेड अचानक उन पर गिर गई।

हादसे में बाइक सवार की मौत

पुलिस ने बताया कि रिजवी को तुरंत सरकारी राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्कसाइट पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर इस घातक दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शहर में मेट्रो निर्माण परियोजनाओं को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं। इससे पहले, 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण स्थल पर कंक्रीट की दीवार का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।

BMW कार हादसे का हुई शिकार

वहीं रविवार को भी मुंबई के कोस्टल रोड पर एक अन्य भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक BMW कार ब्रिज से नीचे गिर गई। उस गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। जिन तीन लोगों की मौत हुई है वह बीएमडब्ल्यू गाड़ी में ही बैठे थे। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में थार सवार मनबढ़ों का आतंक, कैब में कई बार मारी टक्कर; VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।