1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर के एल्युमीनियम प्लांट में हुआ धमाका, चार की मौत

नागपुर के एल्युमीनियम प्लांट में हुआ धमाका, चार की मौत

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 11, 2025 11:30 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 04:41 pm IST

नागपुर के एक एल्युमीनियम प्लांट में अचानक धमाका हो गया। इस घटना में वहां काम कर रहे सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

एल्युमीनियम प्लांट में हुआ धमाका।- India TV Hindi
एल्युमीनियम प्लांट में हुआ धमाका। Image Source : INDIA TV

नागपुर: जिले के उमरेड एमआईडीसी में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां पर एक एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर निर्माण कंपनी में शुक्रवार की देर शाम विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद से लगी आग में 8 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों का भी नागपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। 

अचानक हुआ विस्फोट

बता दें कि एमएमटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एमआईडीसी, उमरेड में स्थित है। आज शाम करीब छह बजे कंपनी में एक भयानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलत ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को इलाज के लिए उमरेड के एक निजी अस्पताल और नागपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूरों की पहचान कमलेश ठाकरे (20, निवासी गोंडबोरी), सचिन मेश्राम (20, निवासी पंजरेपार) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चार मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग 60 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे।  

एल्युमीनियम प्लांट में लगी आग

बता दें कि एमएमटी उमरेड, एमआईडीसी में एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी है। पैकेजिंग के लिए एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर का उपयोग किया जाता है। आज शाम इस कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। कंपनी में उस समय अचानक विस्फोट हो गया, जब कच्चे एल्युमीनियम पाउडर का उपयोग करके एल्युमीनियम पन्नी को पॉलिश करने वाली मशीन का संचालन किया जा रहा था। एल्युमीनियम पाउडर की मौजूदगी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

यह भी पढ़ें- 

अहमदाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदकर जान बचाते दिखे लोग; सामने आया खौफनाक Video

नाले में मिली सिर कटी लाश, आरोपियों ने गुप्तांग भी काटा; गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।