1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maratha Reservation: एकनाथ शिंदे ने बुलाई 'महायुति' दलों की बैठक, सभी सांसद और विधायक होंगे शामिल

Maratha Reservation: एकनाथ शिंदे ने बुलाई 'महायुति' दलों की बैठक, सभी सांसद और विधायक होंगे शामिल

 Reported By: Atul Singh,,  Dinesh Mourya, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 02, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 12:26 pm IST

महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा समाज की तरफ से आरक्षण की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल को लगातार अश्वासन देकर मनाने की कोशिश में हैं।

मराठा आरक्षण पर 'महायुति' की बैठक। - India TV Hindi
मराठा आरक्षण पर 'महायुति' की बैठक। Image Source : PTI

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर लगाातर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य सरकार को आरक्षण लागू करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, राज्य के सीएम ने उन्हें आरक्षण का भरोसा दिया है। अब खबर आई है कि सीएम शिंदे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए महायुति सरकार के दलों की बैठक बुलाई है। 

वर्षा बंगले पर बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को वर्षा बंगले पर महायुति के दलों की बैठक बुलाई है। 6 बजे शाम से शुरू होने वाली इस बैठक में मराठा आरक्षण को लेकर बड़ी चर्चा की जा सकती है। इस बैठक में महायुति के सभी दलों के सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी अजित पवार गुट समेत कई दल शामिल हैं। 

सीएम की तस्वीर पर कालिख पोती
मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों ने राज्य के भिवंडी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर कालिख पोत दी है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाते हुए छत्रपति संभाजीनगर जिले में इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया है। ये रोक ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों पर लागू होगी। 

पाटिल के अनशन का 9वां दिन
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का आज 9वां दिन है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक प्रतिनिधिमंडल आज जरांगे पाटिल से मिलने जालना जाएगा। प्रतिनिधिमंडल पाटिल को मुख्यमंत्री का संदेश देगा और उनसे अनशन खत्म करने की अपील करेगा। दूसरी ओर जरांगे पाटिल ने सरकार से कहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर कोई अंतिम उपाय लेकर ही आप मेरे गांव आओ, मैं आज आपको आखरी मौका दे रहा हूं।

ये भी पढ़ें- Maratha Reservation: उद्धव गुट ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, फडणवीस के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: NCP विधायक गए थे मराठा समाज का समर्थन करने, आंदोलनकारियों ने मंच से भगाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।