1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महायुति के 66 पार्षदों की निर्विरोध जीत पर MNS का बड़ा आरोप- "5-8 करोड़ में हुई सौदेबाजी"; आज पहुंचेगी हाई कोर्ट

महायुति के 66 पार्षदों की निर्विरोध जीत पर MNS का बड़ा आरोप- "5-8 करोड़ में हुई सौदेबाजी"; आज पहुंचेगी हाई कोर्ट

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 05, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 11:05 am IST

महायुति के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत पर मनसे बॉम्बे हाई कोर्ट में आज याचिका दायर करेगी। मनसे नेता अविनाश जाधव ने आरोप लगाया है कि 66 पार्षद निर्विरोध चुनाव जीते हैं, वो पैसे के दम पर जीते हैं।

राज ठाकरे- India TV Hindi
राज ठाकरे Image Source : PTI

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में महायुति के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत अब कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इसे लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया है। मनसे नेता अविनाश जाधव आज यानी गुरुवार बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

5-8 करोड़ देने का आरोप

अविनाश जाधव ने आरोप लगाया है कि महानगरपालिका चुनाव में जो 66 पार्षद निर्विरोध चुनाव जीते हैं वो पैसे के दम पर जीते हैं। 5-8 करोड़ देकर विरोधी दल के उम्मीदवारों को नामांकन पीछे लेने के लिए कहा गया। कुछ उम्मीदवारों पर दबाव बनाया गया, हमारे पास इस संदर्भ में सबूत है। 

बता दें कि महानगरपालिका चुनाव में महायुति के कुल 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं, जिसमें बीजेपी 44, शिंदे सेना 22 और एनसीपी (अजित पवार गुट) के 2 उम्मीदवार हैं।

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स साथ

वहीं, इस बार बीएमसी के रण में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी एक साथ आकर महायुति को चुनौती दे रही है। अब बीएमसी चुनाव के नतीजे तय कर देंगे कि मुंबई में ब्रांड ठाकरे का सिक्का अब भी चलता है या फिर नहीं। चुनाव आयोग की ओर से जाड़ी आकड़े के अनुसार, मुंबई में 87 ऐसी सीटें हैं, जहां पर शिंदे सेना और ठाकरे बंधुओं में सीधी लड़ाई है। इनमें ज्यादातर मराठी बहुल इलाके हैं। 

मुंबई की 227 सीटों पर करीब 1,700 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां मुख्य मुकाबला 'प्रॉपर्टी टैक्स माफी' और 'लाडली बहना' जैसी योजनाओं के वादों के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

BMC चुनाव में 'ब्रांड ठाकरे' की साख दांव पर, 87 सीटों पर शिंदे और ठाकरे आमने-सामने

BMC चुनाव के बीच राज ठाकरे के बयान पर नितेश राणे का पलटवार, कहा- "हम हिंदू हैं, उर्दू नहीं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।