1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के एक डांस बार में की जमकर तोड़फोड़, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह?

मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के एक डांस बार में की जमकर तोड़फोड़, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह?

 Published : Aug 03, 2025 11:38 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 11:43 am IST

मनसे कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडा लेकर डांस में तोड़फोड़ की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़ी संख्या में मनसे कार्यकर्ताओं ने डांस बार में धावा बोला और वहां के फर्नीचर और शराब की बोतलों को तोड़ दिया।

रात में तोड़फोड़ करते MNS कार्यकर्ता- India TV Hindi
रात में तोड़फोड़ करते MNS कार्यकर्ता Image Source : X/PTI_NEWS

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई स्थित एक डांस बार के परिसर में जमकर उत्पात मचाया है। मनसे के कार्यकर्ताओं ने डांस बार परिसर में तोड़फोड़ की है। नवी मुंबई के पनवेल में शनिवार देर रात को यह घटना हुई है। 

‘नाइट राइडर्स बार’ घुस गए मनसे कार्यकर्ता

इस पूरे मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मनसे के कुछ कार्यकर्ता पनवेल के बाहरी इलाके में स्थित ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुस गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर फर्नीचर में तोड़फोड़ की, शराब की बोतलें तोड़ दीं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। 

टूटी हुई मेजें और कांच बिखरे हुए दिखे

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टूटी हुई मेजें, टूटे हुए कांच और बार के अंदरूनी हिस्से में हुई तोड़फोड़ नजर आ रही है। 

अश्लीलता को पनपने नहीं देंगे-MNS

मनसे के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि पर डांस बार का कोई स्थान नहीं है। हम पनवेल या राज्य में कहीं भी ऐसी अश्लीलता को पनपने नहीं देंगे।’ 

अब पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पनवेल पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लिया है। पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं। गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।