1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई समेत कई जिलों में बारिश, पुणे और नासिक में कई जगह उखड़े पेड़

Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई समेत कई जिलों में बारिश, पुणे और नासिक में कई जगह उखड़े पेड़

 Published : Jun 11, 2022 12:37 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 12:37 pm IST

Monsoon Update: पुणे में बरसात की वजह से 30 पेड़ गिर गए हैं। नासिक में 20 पेड़ गिरे हैं और 2 गाड़ियां टकराई हैं। मुंबई में 2 गाड़ियां टकराई हैं और 5 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। 

Monsoon Update- India TV Hindi
Monsoon Update Image Source : ANI/(REPRESENTATIVE IMAGE)

Highlights

  • मुंबई ,ठाणे, नवी मुंबई, पालघर में बारिश
  • विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में रुक-रुककर बरसात
  • अगले 5 दिन तक ऐसी बरसात होने की चेतावनी

Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीती रात से यहां लगातार बारिश हो रही है। मुंबई ,ठाणे, नवी मुंबई, पालघर सहित विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिन तक ऐसी बरसात हो सकती है। 

नासिक, मनमाड, चालीसगांव, भुसावल, अकोला, अमरवाती, बुलढाणा, सतारा, सांगली, लातूर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पनवेल, अलीबाग, पुणे, भंडारा, मुम्बई और ठाणे में बरसात हो रही है। 

पुणे में बरसात की वजह से 30 पेड़ गिर गए हैं। नासिक में 20 पेड़ गिरे हैं और 2 गाड़ियां टकराई हैं। मुंबई में 2 गाड़ियां टकराई हैं और 5 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। पालघर जिले में भी 7 पेड़ गिरने की खबर है। 

पहले मिली थी मानसून के देर से आने की खबर

इससे पहले खबर आई थी कि देश के मध्य, उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में मानसून आने में देरी हो सकती है। अगले 4-5 दिनों तक मानसून धीमी गति से आगे बढ़ेगा। बीते 8 दिन से मानसून केवल कर्नाटक में कारवार के आसपास दिखाई दिया था।

मुंबई में भी इसके धीरे पहुंचने के आसार थे क्योंकि 10 जून के आसपास मुंबई में मानसून पहुंच जाया करता था, हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ था। दरअसल मंगलवार को तमिलनाडु के निचले हिस्से में मानसूनी बारिश तो हुई थी। लेकिन यह लेट थी क्योंकि 8 जून तक इसको आंध्रप्रदेश तक पहुंचना चाहिए था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।