1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में गणेशोत्सव के दूसरे दिन गणेश की 6 हजार से ज्यादा मूर्तियां की गईं विसर्जित

मुंबई में गणेशोत्सव के दूसरे दिन गणेश की 6 हजार से ज्यादा मूर्तियां की गईं विसर्जित

 Published : Sep 01, 2022 11:42 pm IST,  Updated : Sep 01, 2022 11:42 pm IST

मुंबई में शाम छह बजे तक 5,936 घरेलू और 36 सामुदायिक समेत 6,034 मूर्तियों को विसर्जित किया जा चुका है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2,076 घरेलू और 16 सामुदायिक मूर्तियों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।

Devotee immerse a Ganesha idol - India TV Hindi
Devotee immerse a Ganesha idol Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को 6,000 से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। गणेशोत्सव दस दिन तक चलता है। डेढ़ दिन बाद कई परिवारों ने गणेश की मूर्तियां विसर्जित कीं। BMC ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में शाम छह बजे तक 5,936 घरेलू और 36 सामुदायिक (सार्वजनिक) समेत 6,034 मूर्तियों को विसर्जित किया जा चुका है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2,076 घरेलू और 16 सामुदायिक मूर्तियों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।

786 ‘लाइफगार्ड’ नियुक्त

अधिकारी ने बताया कि 28 हरतालिका की मूर्तियों को भी कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। बीएमसी ने त्योहार के लिए शहर में 188 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं और समुद्र तटों व अन्य विसर्जन बिंदुओं पर 786 ‘लाइफगार्ड’ नियुक्त किए हैं। इसके अलावा बीएमसी ने 188 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए हैं और महत्वपूर्ण विसर्जन बिंदुओं पर 83 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। बड़ी मूर्तियों के समुद्र में विसर्जन के लिए बीएमसी ने 45 मोटर बोट और 39 नौकाएं भी उपलब्ध कराई हैं।

Devotee immerse a Ganesha idol
Image Source : PTIDevotee immerse a Ganesha idol

पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेशोत्सव
वहीं, आपको बता दें कि इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में भगवान गणेश का स्वागत किया। दस दिवसीय गणेश उत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे सहित अन्य नेताओं ने भी अपने घरों में गणेश स्थापना की।

शिंदे ने अपनी पत्नी लता, बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे तथा अपने पोते रुद्रांश के साथ गणपति की पूजा की। मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा कि शिंदे ने राज्य के लोगों की खुशी और सुख शांति के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। बाद में शिंदे परिवार ने ठाणे स्थित अपने निजी आवास पर भी गणेश प्रतिमा स्थापित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।