1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में तोड़ा जा रहा है 155 साल पुराना ब्रिज, 27 घंटे लोकल ट्रेन बंद

मुंबई में तोड़ा जा रहा है 155 साल पुराना ब्रिज, 27 घंटे लोकल ट्रेन बंद

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 20, 2022 10:51 am IST,  Updated : Nov 20, 2022 10:51 am IST

सीएसएमटी और मस्जिद रेलवे लाइन के बीच बने लगभग 155 साल पुराने जर्जर कर्नाक ब्रिज को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में आज घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर देख लें क्योंकि 27 घंटो के लिए लोकल ट्रेन की सेवाए बंद की गई हैं।

मुंबई में 155 साल पुराने ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। - India TV Hindi
मुंबई में 155 साल पुराने ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। Image Source : ANI

मंबई| सीएसएमटी और मस्जिद रेलवे लाइन के बीच बने लगभग 155 साल पुराने जर्जर कर्नाक ब्रिज को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। सन 1867 में बने इस ब्रिज को वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय मुंबई पुलिस और मध्य रेलवे ने सितंबर में  लिया था। ऐसे में आज घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर देख लें क्योंकि 27 घंटो के लिए लोकल ट्रेन की सेवाए बंद की गई हैं, बाकी स्टेशन पर ट्रेन कुछ चलाई भी जा रही है लेकिन भायखला स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल तक ट्रेन पूरी तरह से ठप्प हैं।

इन जगहों पर इतने घंटों का रहेगा मेगा ब्लॉक

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और भायखला स्टेशनों के बीच कर्नाक ब्रिज को डिस्मेंटल करने  मंडल, मध्य रेलवे 19 और 20 नवंबर को 27 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित किया जायेगा। यह मेगा ब्लॉक मेनलाइन पर 17 घंटे, हार्बर लाइन पर 21 घंटे और मेल एक्सप्रेस कोचिंग डिपोकी यार्ड लाइन पर 27 घंटे का  है।

मेनलाइन पर 17 घंटे का यह ब्लॉक सीएसएमटी और भायखला के बीच संचालित होगा। 17 घंटे का ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे शुरू हुआ है और 20 नवंबर को यानी आज शाम 4 बजे खत्म होगा।  इसी तरह हार्बर लाइनपर सीएसएमटी और वडाला के बीच 21 घंटे का ब्लॉक है।  21 घंटे का यह ब्लॉक 19 नवंबर को रात 11 बजे  शुरू होगा और 20 नवंबर को रात 8 बजे खत्म होगा। यानी ब्लॉक शुरू होने के बाद क्रमश: 17 और 21 घंटे के बाद मेन लाइन और हार्बर लाइन पर ट्रेनों की पूरी आवाजाही सुचारू हो जारी है।

अंग्रेजों के जामाने के कर्नाक ब्रिज को गिराने का काम जारी
Image Source : INDIA TVअंग्रेजों के जामाने के कर्नाक ब्रिज को गिराने का काम जारी

कम फ्रीक्वेंसी पर चलाई जा रही हैं ट्रेनें

साथही, मेल एक्सप्रेस यार्डलाइन का ब्लॉक 27 घंटे के बाद यानी 21 नवंबर को सुबह 2.00 बजे खत्म होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मेनलाइन पर भायखला, परेल, कुर्ला, दादर और ठाणे, कल्याण और कर्जत-कसारा स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, हार्बर लाइन पर वडाला से पनवेल और गोरेगांव स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। भायखला, परेल, दादर, कुर्ला और वडाला स्टेशनों पर ट्रेन रिवर्सल के लिए प्लेटफार्मों की संख्या सीमित है, अतः मेनलाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें कम फ्रीक्वेंसी पर चलाई जा रही है।

ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है

मध्य रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से स्टेशन पर भीड़भाड़ न करें। यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक प्रभावित क्षेत्र में, महानगरपालिकाओं को पर्याप्त बसेस चलाई जा रही है। Traffic congestion को कम करने के लिए हमने 18 मेल एक्सप्रेस ट्रेंस की जोड़ियों को रद्द कर दिया है और दादर, पनवेल, पुणे और नासिक स्टेशनों पर 68 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजीनेट किया है। इस संबंधमें पूरी जानकारी सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही साथ सेंट्रल रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।