1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त 40 और लोकल ट्रेन चलाने का फैसला किया

मुंबई: वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त 40 और लोकल ट्रेन चलाने का फैसला किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 12:02 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 12:02 am IST

वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त 40 और लोकल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जिसके बाद अब कुल 202 लोकल ट्रेन वेस्टर्न लाइन पर चलेगी। यह फैसला आज मध्य रात्रि से ये लागू हो जायेगा। यह ट्रेन जरूरी सुविधाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है।

Mumbai: 40 more local trains for essential services- India TV Hindi
Mumbai: 40 more local trains for essential services Image Source : PTI

मुंबई: वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त 40 और लोकल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जिसके बाद अब कुल 202 लॉकल ट्रेन वेस्टर्न लाइन पर चलेगी। यह फैसला आज मध्य रात्रि से ये लागू हो जायेगा। यह ट्रेन जरूरी सुविधाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है। देशभर में कोरोना वायरस के कारण ट्रेन सेवा का संचालन जरुरी कार्यों को छोड़कर अबतक बंद है। महाराष्ट्र इस संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,493 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कोविड-19 से और 156 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,429 हो गया। 

अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले 156 लोगों में से 60 मौत बीते 48 घंटों के दौरान हुईं जबकि अन्य की मौत पहले हुई थी। अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,230 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 86,575 हो गई है। राज्य में अब भी 70,607 मरीज इलाजरत हैं। अब तक 9,23,502 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।