1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. बोरिवली स्‍टेशन पर उतारे गए 6 कोरोना संदिग्‍ध, सिंगापुर से वापसी के बाद हाथ पर लगी थी होम क्‍वारेंटीन की मुहर

बोरिवली स्‍टेशन पर उतारे गए 6 कोरोना संदिग्‍ध, सिंगापुर से वापसी के बाद हाथ पर लगी थी होम क्‍वारेंटीन की मुहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 01:53 pm IST

मुंबई के बोरिवली स्टेशन पर आज सुबह अचानक अफरातफरी मच गई। यहां कोरोना वायरस के 6 संदिग्धों को ट्रेन से उतार लिया गया।

Corona virus- India TV Hindi
Corona virus

मुंबई के बोरिवली स्‍टेशन पर आज सुबह अचानक अफरातफरी मच गई। यहां कोरोना वायरस के 6 संदिग्‍धों को ट्रेन से उतार लिया गया। इन सभी के हाथ में होम क्‍वारेंटीन की मुहर लगी हुई थी। ये सभी मुंबई सेंट्रल से वडोदरा के लिए रवाना हुए थे। लेकिन सूचना मिलते ही बोरिवली स्‍टेशन पर इन्‍हें उतार लिया गया। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये सभी यात्री सिंगापुर से भारत आए थे। जिसके बाद उन्‍हें होम क्‍वारेंटीन किया गया था। नियम के अनुसार उन सभी के हाथ में मुहर लगा दी गई थी। साथ ही उन्‍हें घर पर ही रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन इन लोगों ने सलाह नहीं मानी और सौराष्‍ट्र एक्‍सप्रेस से वडोदरा के लिए रवाना हो गए।  लेकिन जब आज सुबह  यह ट्रेन बोरिवली स्‍टेशन पहुंची तभी उन्‍हें ट्रेन से उतार लिया गया। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को देशभर में 15 मामले बढ़ गए हैं जिस वजह से देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। बुधवार शाम तक देशभर में कोरोना वायरस के 151 मामले थे। हालांकि दुनियाभर के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस के मामलों को लेकर स्थिति काफी हद तक बेहतर है। समय रहते केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से अभी तक देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी नहींं हुई है और स्थिति नियंत्रण में ही लग रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र