1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: 20 साल के लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद हुआ फरार

मुंबई: 20 साल के लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद हुआ फरार

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 25, 2025 08:20 am IST,  Updated : Jan 25, 2025 08:23 am IST

मुंबई के दिंडोशी में 20 साल के लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

Mumbai- India TV Hindi
लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार Image Source : PTI/FILE

मुंबई: मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन एरिया में एक 20 साल के लड़के ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपी प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रह रही थी। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित है। आरोपी उसके घर में घुस आया और जब वह सो रही थी तो उसने उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया।

20 साल की एक लड़की से भी रेप का मामला

इससे पहले मुंबई में एक 20 साल की लड़की से भी कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा था। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया था कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।